Header Ads

  • INA BREAKING NEWS

    अयोध्या। 60 वार्डो में पार्षद पद के लिए बीजेपी से 462 लोगो ने किया आवेदन।

    अयोध्या। नगर निगम के महापौर व पार्षद पद के प्रत्याशी हेतु आवेदन की समय सीमा समाप्त हो गयी। भाजपा पार्टी कार्यालय व जिला प्रभारी से मिलकर दावेदारों ने आवेदन किया है। भाजपा स्क्रीनिंग कमेटी के बैठक के बाद नामों में प्रत्याशी के चयन हेतु पार्टी मुख्यालय भेजा जायेगा।

    भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि महापौर पद हेतु पार्टी कार्यालय पर अभिषेक मिश्रा, डा ममता पाण्डेय, डा विवेक सिंह मोनू, देवेन्द्र पति त्रिपाठी, अभय सिंह, शक्ति सिंह, आलोक कुमार मिश्रा, जितेन्द्र कुमार दूबे, विशाल मिश्र, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, संजय कुमार शुक्ला, नीरज श्रीवास्तव रिंकू, हरीश श्रीवास्तव, विजय कुमार गुप्ता, वासुदेव मौर्या, अनीता पाठक, अशोक कुमार तिवारी, के नाम सामने आये है। वहीं जिला प्रभारी पद्मसेन चौधरी से सम्पर्क करके आवेदन करने वालों में प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, डा मंजूषा पाण्डेय, सर्वेश कुमार वर्मा, गिरीश पति त्रिपाठी, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, डा अवधेश वर्मा शामिल है। वहीं पार्षद पद के लिए 60 वार्डो में 462 लोगो ने आवेदन किया है।

    Post Top Ad


    Post Bottom Ad


    Blogger द्वारा संचालित.