Header Ads

  • INA BREAKING NEWS

    हरदोई/पाली। पीडब्लूडी मंत्री ने सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र को दी 276 करोड़ की सौगात, 71 परियोजनाओ से क्षेत्र का होगा विकास।

    विजयलक्ष्मी सिंह

    ...... एक्सप्रेस वे सड़कों के रास्ते प्रदेश में आ रहे उद्योग धंधे:- जितिन

    हरदोई/पाली। रामलीला मैदान पाली में एक समारोह के दौरान यूपी सरकार के लोकनिर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह की तारीफों के पुल बांधते हुए  जनसभा को सम्बोधित किया और सवायजपुर क्षेत्र से जुड़ी हुई 71 परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास किया।मंत्री ने 27669.70 लाख रुपए की परियोजनओं को जनता को समर्पित किया। इस दौरान अखिलेश यादव के द्वारा काशीराम प्रतिमा के अनावरण पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहाकि चुनाव आते हैं तो कुछ दल निकल कर बाहर आते हैं और तमाम राजनैतिक हथकंडे अपनाते हैं। मंत्री ने कहाकि मगर प्रदेश और देश की जनता सब समझ चुकी है और नकार चुकी है। उन्होंने कहाकि कह सकता हूं कि क्यों पड़े हो चक्कर में कोई नहीं है टक्कर में।

    मंत्री ने कहाकि जो बात कही जाए व धरातल पर लाई जाए क्योंकि जो नेतृत्व है देश में प्रधानमंत्री मोदी का और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रेरणा लेकर उनके कार्य प्रणाली त्याग तपस्या परिश्रम देखा है और उनके बताए हुए रास्ते पर नए भारत का निर्माण हो रहा है नया उत्तर प्रदेश बन रहा है। 

    कहाकि आज सड़कों का जाल बन रहा है। एक्सप्रेस वे गंगा एक्सप्रेसवे बन जाएगा 3 घंटे मेरठ पहुंच जाएंगे दिल्ली 4 घंटे दूर रह जाएगी जब दूरी कम रह जाएगी तो हरदोई जनपद की जमीनों पर उद्योग आएंगे नौजवानों ने कष्ट देखा है रोजगार के अवसर आएंगे उसको दूर करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार योगी सरकार पूरी तरीके से प्रतिबद्ध और शुरूआत वहीं से होगी जहां सबसे ज्यादा जरूरत है और वही से कराए जाएंगे नीचे से ऊपर चलेगा,ऊपर से नीचे नही चलेगा। कहा की पहले सरकारों में चंद लोग बंदरबांट कर लेते थे। उनके घरों की खेतों की सड़कें बन जाती थी मगर आज व्यवस्थाएं हैं। मोदी योगी सरकार में नियम है कानून है उसके अनुसार काम किया जा रहा है। 

    •   276 करोड़ 69 लाख रुपए की 12 सड़कों, पुल, पुलियाँ व सड़क सुरक्षा कार्यों का शिलान्यास

    पाली कस्वे में आयोजित कार्यक्रम में पीडब्लूडी मंत्री ने 276 करोड़ 69 लाख रुपए की 12 सड़कों, पुल, पुलियाँ व सड़क सुरक्षा कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा हरदाई पड़ोसी जनपद है, इसके नाते उन्हे यहां से विशेष लगाव रहा है। उन्होंने पंचनद क्षेत्र की समस्याओं का गहराई से जाना समझा है, कहा वो यहां की परेशानियों का समझते हैं इसलिए यहां विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। पूर्ववर्ती सरकार पर हमलावर होते हुए कहा, पहले घरों में खेतो में सड़कें बन जाती थीं, और सरकारी पैसे का बंदरबांट हो जाता था। मोदी-योगी के नेतृत्व में बदलते हुए प्रदेश में सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है। अब लोगों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए गांवों को जोड़ने के लिए सड़कें बन रही हैं। जितिन प्रसाद ने माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू की ओर से नई सड़कों, पुल और पुलियों को बनवाने के लिए आश्वस्त करते हुए जल्द ही सर्वे करवाने की घोषणा की।

    • विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने पीडब्लूडी मंत्री को धन्यवाद दिया

    विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने सड़कों, पुल और पुलियों की सौगात देने पर पीडब्लूडी मंत्री को धन्यवाद दिया। कहा पंचनद क्षेत्र में बाढ़ कहर बरपाती थी, लोगों को घरों से निकलने के लिए कोई रास्ता नहीं रह जाता था। पर अब स्थितियां बदल रही हैं। क्षेत्र में सर्वाधिक सड़कें, पुल और पुलियां बनी हैं। 

    • पत्थर नहीं ये भरोसा, प्रतिष्ठा, मान सम्मान हैं

    पीडब्लूडी मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को लोकार्पण व शिलान्यास पत्थरों को दिखाते हुए कहा, इन्हे पत्थर न समझना ये आम जनता का भरोसा, मान सम्मान, प्रतिष्ठा हैं। इन कार्यों में कोई भ्रष्टाचार, काई ढिलाई व गुणवत्ता में कोई समझोता नहीं होना चाहिए।

    • मंत्री जितिन ने की विधायक रानू की मुक्तकंठ से की प्रशंसा। 

    लोकनिर्माण मंत्री जितिन प्रसाद

    पीडब्लूडी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कभी वो दूसरे दल में थे, पर तब भी सवायजपुर विधानसभा के माधवेंद्र प्रताप  सिंह रानू के काम के चर्चे सुनते थे। अब दिल भी एक और दल भी एक, कहा यह क्षेत्र उनके गृह जनपद से जुड़ा हुआ है, इसलिए यहां का ओर भी ध्यान रखेंगे। 

    इस अवसर पर साथी  विधायक आशीष सिंह आशू सदर सांसद जयप्रकाश रावत, जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा "नीरज" , जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारीगणों में चीफ इंजीनियर गोविंद वर्मा, संदीप गुप्ता चीफ सेतु निगम, आधीशासी अभियन्ता सुमन्त कुमार, व्रजेश दीपक, रंजन दीक्षित, कमलाकांत बाजपेयी, धीरेंद्र सिंह सेनानी, धर्मेंद्र सिंह सहित सम्मानित ब्लाक प्रमुख जिला पंचायत सदस्य व प्रधान गणों सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

    Post Top Ad


    Post Bottom Ad


    Blogger द्वारा संचालित.