Header Ads

  • INA BREAKING NEWS

    सुलतानपुर। लंभुआ में पहली बार प्रधान नही अध्यक्ष चुनेंगे 11 गांवों के लोग।

    • पहली बार नगर पंचायत बनी लंभुआ में दिख रहा उत्साह, सर्वाधिक पर्चे यहीं खरीदे गए

    सुलतानपुर। पहली बार नगर पंचायत बनी लम्भुआ के लोगों में निकाय चुनाव को लेकर गजब का उत्साह दिख रहा। नगर पंचायत के रूप में यह पहला चुनाव है तो हर कोई इसे लड़ना चाहता है ताकि अतीत के पन्ने जब खुले तो पहले चुनाव का वे गवाह रहे। जिले की चार नगर पंचायतों में से सर्वाधिक अध्यक्ष एवं सदस्यों के पर्चे लंभुआ में ही खरीदे गए। नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री व नामांकन के प्रथम दिन यहां अध्यक्ष के 20 व सदस्यों के 86 मिलाकर कुल 106 नामांकन पत्र खरीदे गये। जबकि क्रमशः दोस्तपुर में अध्यक्ष के 03 सदस्य 17, कादीपुर में अध्यक्ष का कोई पर्चा नही बिका। सदस्य के 08, कोईरीपुर में अध्यक्ष के 06 सदस्य के 29 सहित तीनों पंचायतों में कुल 63 नामांकन पत्र ही खरीदे गए। गौरतलब है, कि दो अक्टूबर 1997 को तत्कालीन मायावती सरकार में लम्भुआ को तहसील एवं 25 दिसंबर 2019 को प्रदेश सरकार ने लम्भुआ को नगर पंचायत का दर्जा दिया था। इसमें आसपास के 11 राजस्व गांवों को शामिल किया गया। आबादी व क्षेत्रफल के लिहाज से लंभुआ जिले की सबसे बड़ी नगर पंचायत है।यहां 15 वार्ड बनाए गए हैं। 

    • 11 गांवों को शामिल कर अस्तित्व में आई लंभुआ नगर पंचायत

    नई नगर पंचायत में लम्भुआ, सेमरी राजापुर, बेदूपारा, परसरामपुर, जगन्नाथपुर, पठखौली, डकाही, घाटमपुर दक्षिणी, देवरी वीरापुर, शाहपुर पूरन व डोमनेपुर गांव शामिल किए गए हैं। 

    • सभी वार्डो का नाम नई पहचान के अधार पर रखे गए 

    नगर पंचायत लंभुआ नजीर है, जहां के सभी 15 वार्डो का नाम नई पहचान के अधार पर रखे गए हैं। जिनमें शिवनगर, तुलसीनगर, राणानगर, कृष्णानगर, विकास नगर, विवेकानंद नगर, अटलनगर, गांधीनगर, विवेकनगर, रामनगर, आदर्शनगर, सर्वोदय नगर, केशवनगर, कलाम नगर, हनुमान नगर शामिल हैं।

    Post Top Ad


    Post Bottom Ad


    Blogger द्वारा संचालित.