Header Ads

  • INA BREAKING NEWS

    अयोध्या। भक्तिपथ के समस्त कार्यो को 10 जुलाई तक कर लिया जायेगा पूर्ण

    देव बक्श  वर्मा\अयोध्या।  मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की धर्म  नगरी  अयोध्या में  राम मंदिर  के त्वरित गति से हो रहे कार्य  तथा जनवरी  2024 मे राम मंदिर  के उद्धाटन  को लेकर सरकार व प्रशासन आम राम भभक्तों  की सुविधा को और बेहतर एवं सुचारू बनाने के दृष्टिगत निर्माणाधीन विभिन्न पथों एवं मार्गो के चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण के कार्यो के प्रगति की समीक्षाकर निर्माणाधीन समस्त पथों का निर्धारित समय में  गुणवत्ता पूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिये।

    रामपथ, जन्मभूमि पथ, भक्ति पथ के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के प्रगति तथा चौदह कोसी एवं पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण हेतु भूमि अधिग्रहण सम्बंधी कार्यो के प्रगति की समीक्षा की।  अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड-4 ने अवगत कराया कि जन्मभूमि पथ के मिट्टी स्तर के कार्य के साथ ही जलनिगम द्वारा सीवर लाइन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।  शेष समस्त कार्यो को 30 अप्रैल तक पूर्ण कर लिया जायेगा।

    भक्ति पथ के प्रगति के बारे में पथ के सीवर लाइन का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण है तथा यूटिलिटी डक्ट एवं ड्रेन का कार्य प्रगति पर है।  रामपथ पर ड्रेनेज का कार्य माह जून  तक पूर्ण कर लिया जायेगा। जिलाधिकारी ने रामपथ एवं भक्तिपथ पर आवागमन हेतु पर्याप्त रास्ता सुनिश्चित रखते हुये बेरिकेटिंग कराकर रात दिन तीव्र गति से कार्य कराने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया तथा मार्ग के समस्त कार्यो को दिसम्बर 2023 तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। 

     जिलाधिकारी ने चौदह कोसी एवं पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण हेतु भूमि अर्जन सम्बंधी कार्यो के प्रगति की भी समीक्षा की तथा इससे प्रभावित भू-स्वामियों, भवन स्वामियों एवं दुकानदारों आदि से समन्वय करके नियमानुसार भूमि अर्जन सम्बंधी कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिये।

    Post Top Ad


    Post Bottom Ad


    Blogger द्वारा संचालित.