सहारनपुर। नए DIG अजय कुमार साहनी को निषाद पार्टी के नेताओं ने दी शुभकामनाएं।
शिबली इकबाल
सहारनपुर। आईपीएस सुधीर कुमार सिंह के सहारनपुर डीआईजी पद से रिटायर होने के बाद उत्तरप्रदेश सरकार ने तेज़तर्रार व एनकाउंटर स्पेस्लिस्ट आईपीएस अजय कुमार साहनी को सहारनपुर डीआईजी का पदभार सौंपा, सहारनपुर परिक्षेत्र के नए डीआईजी नियुक्ति किए जाने के बाद शुक्रवार को निषाद पार्टी के राष्टीय सचिव नरेश कुमार कश्यप ने पदाधिकारी हरभगवान कश्यप,धनप्रकाश कश्यप,उदयवीर कश्यप,विनोद कश्यप सहित दर्जनों पदाधिकारियों के साथ श्री अजय कुमार साहनी को पुष्प गुच्छ देकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है।
इस मौके पर निषाद पार्टी के पदाधिकारियों ने डीआईजी अजय कुमार साहनी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सहारनपुर मंडल के मुजफ्फरनगर व शामली, सहारनपुर तीनों जिलों में कानून-व्यवस्था का वातावरण और बेहतर होगा, साथ ही सामान्यजन में अपनी सुरक्षा को लेकर भरोसा बना रहे,ऐसी शुभेच्छा,निषाद पार्टी के राष्टीय सचिव नरेश कुमार कश्यप,जयभगवान कश्यप व धनप्रकाश कश्यप ने कहा कि डीआईजी अजय कुमार साहनी के बारे में सभी ने बताया था कि उनका व्यक्तित्व मिलनसार,मृदुभाषी व्याहारिक है लेकिन उनसे मिलकर लगा उससे भी बेहतर है जिसके लिये हमारे पास शब्द ही नही है,अब उनसे मिलकर लगा कि सहारनपुर मंडल में क़ानून व्यवस्था बेहतर होगी, उनका मिलनसार व्यक्तित्व जनता के दिलों पर राज कर रहा है, डीआईजी ने भी सभी से किसी भी प्रकार की सहयोग व सहायता के लिये सीधा सम्पर्क करने की बात कही है, वही निषाद पार्टी के नेताओ ने उनका अभिनंदन करते हुए डीआईजी को पुनः आभार प्रकट किया, इस मौके पर नरेश कुमार राष्टीय सचिव निषाद पार्टी, विनोद कश्यप, नवाज आलम, राकेश कुमार कश्यप, जय भगवान कश्यप, धनप्रकाश कश्यप, उदयवीर कश्यप, सुभाष कश्यप(पत्रकार), विशाल कश्यप(पत्रकार), विनोद कश्यप (पत्रकार), सुरेश कश्यप, मुकेश कश्यप, पंकज कश्यप,नरेश कुमार कश्यप,चन्द्रभान काश्यप सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें।