Header Ads

  • INA BREAKING NEWS

    सुलतानपुर। पुलिस की पकड़ से दूर, नगदी और जेवर लेकर फरार हुए चोर।

    • धनपतगंज थाना क्षेत्र के पीरो सरैया गांव में दो माह के अंदर की यह तीसरी घटना

    सुलतानपुर। थाना धनपतगंज अन्तर्गत ग्राम सभा पीरो सरैया में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी परमेश्वर अपने परिवार के साथ घर के आगे बरामदे में सो रहे थे। और चोरों ने पीछे से घुसकर बड़ी ही सफाई के साथ जेवर और कुछ नगदी लूट ले गए। परमेश्वर ने बताया कि जब सभी लोग सुबह जागे तब घर के सामान को अस्त व्यस्त देख कर शंका हुई। अन्दर कमरे की तरफ गए तो देखा कि घर का बक्सा गायब है। कुछ समान अस्त व्यस्त बिखरा पड़ा है। गांव वालो की मदद से काफी खोज बीन के बाद घर के पीछे नहर के पास बक्सा टूटा हुआ और समान बिखरा हुआ पड़ा मिला। 

    जिसमें से नगद व जेवर गायब थे। पीड़ित द्वारा धनपतगंज पुलिस को तत्काल सूचना दी गई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। तहरीर लेकर पुलिस छानबीन करने में जुटी है। ग्रामीणों ने बताया कि पीरो सरैया गांव में ये तीसरी चोरी है। इसके पहले भी लगभग चार महीने पहले एक हफ्ते के अंदर शेष नारायण श्रीवास्तव, सुरेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव के घर भी जेवर व नगदी चोरी हो गए थे।धनपतगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई लेकिन अभी तक कुछ खुलासा नही हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस मौके पर गई थी। जल्द खुलासा किया जाएगा।

    Post Top Ad


    Post Bottom Ad


    Blogger द्वारा संचालित.