सम्भल। संविधान में हिंदू राष्ट्र के संबंध में कोई संशोधन नहीं कर पाएगा : रशीक अनवर
उवैस दानिश\सम्भल। आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हिंदू राष्ट्र के दावे और संविधान में संशोधन की मांग पर सम्भल के सपा नेता ने कहा है कि हिंदुस्तान की खूबसूरती लोकतंत्र है 2024 का चुनाव आने वाला है न जाने कितने लोग मंदिर मस्जिद हिंदू मुस्लिम की बातें कर रहे हैं। संविधान में हिंदू राष्ट्र के संबंध में कोई संशोधन नहीं कर पाएगा।
![]() |
रशीक अनवर, नेता सपा सम्भल |
वहीं सम्भल के सपा नेता डा. रशीक अनवर ने कहा है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री न जाने क्या क्या कह जाते हैं? हिंदू राष्ट्र की जरूरत क्यों है हिंदुस्तान की खूबसूरती लोकतंत्र है जहां सभी हिंदू मुस्लिम प्रेम से रहते हैं। संविधान में हिंदू राष्ट्र को कोई संशोधन नहीं कर पाएगा। हिंदू राष्ट्र से फायदा क्या है हिंदू राष्ट्र से न कोई फायदा है और न ही नुकसान। उनकी नजर में पूरे प्रकरण के पीछे लोकसभा का आगामी चुनाव है।