Header Ads

  • INA BREAKING NEWS

    कानपुर। डिप्टी सीएम ने भरी हुंकार, अबकी बार फिर भाजपा सरकार।

    रिपोर्ट- इब्ने हसन ज़ैदी 

    कानपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुए। डिप्टी सीएम ने अपने संबोधन के माध्यम से भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए लोगों में उत्साह भर दिया। पिछड़ा वर्ग के मंच के माध्यम से उन्होंने एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाने की अपील की। 

    कार्यसमिति का पहला सत्र समाप्त होने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा की आज जिस तरह से माहौल है उसको देखकर लगता है कि पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के साथ हो गया है। उन्होंने कहा कि गुजरात से लेकर त्रिपुरा तक, उत्तर प्रदेश से लेकर गोवा तक, भारतीय जनता पार्टी का कमल खिला चुके हैं,,, उन्होंने विश्वास दिलाया कि जब नगर निकाय का चुनाव होगा तब भी कमल खिलेगा। 2024 में उत्तर प्रदेश में 80 की 80 लोकसभा सीटें भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन जीतेगा,,, और देश में 400 से अधिक सीटें जीतकर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी जो कि एक इतिहास हो जाएगा। 



    Post Top Ad


    Post Bottom Ad


    Blogger द्वारा संचालित.