Header Ads

  • INA BREAKING NEWS

    मऊ। आपसी सदभाव ही सामाजिक विकास का आधार: अशोक

    रिपोर्ट- आसिफ रिजवी

    ......... जनपद के शारदा नारायण हॉस्पिटल के सभागार में क्षत्रिय सदभाव संघ ने किया होली मिलन व कवि सम्मेलन।

    मऊ। समाज में स्वजनों के विकास और उत्थान के लिए आपसी सदभाव का होना नितांत आवश्यक है। आपसी कटुता और वैमनस्यता का लाभ अन्य लोग उठाते हैं। इससे बचते हुए आपसी समन्वय स्थापित करना होगा। वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक सिंह ने यह उद्गार व्यक्त किया। शुक्रवार की देर शाम शारदा नारायण हास्पिटल सभागार में क्षत्रिय सदभाव संघ के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन व कवि सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि वह बोल रहे थे।

    महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के उपरांत इंडियन गाट टैलेंट विजेता रुद्रांश सिंह ने तबला का एकल वादन किया। महाराणा प्रताप की जीवन का चलचित्र प्रस्तुत किया गया। आकस्मिक चिकित्सा विशेषज्ञ डा सुजीत सिंह के स्वागत वक्तव्य के उपरांत प्रसिद्ध जनकवि राघवेंद्र प्रताप सिंह, गीतकार पुरुषार्थ सिंह, नागेंद्र सिंह बागी, लाल बहादुर सिंह एवं देव प्रताप सिंह ने काव्यपाठ कर वातावरण को होलीमय बना दिया। विशिष्ट अतिथिद्वय रमाशंकर सिंह व रामाश्रय सिंह ने कहा कि समर्थ वर्ग ही राष्ट्रीय विकास में अपने योगदान का निर्वहन कर सकता है। आपसी मतभेद को भुलाकर एकजुट होना ही वास्तविक सदभाव है। आभार ज्ञापन करते हुए डा संजय सिंह ने कहा कि सदभाव संघ की स्थापना का ध्येय सांस्कृतिक-साहित्यिक विकास के साथ अपनी धरोहरों का संरक्षण करना है। 

    आपस में बैठकर मतभेदों को दूर करने के साथ समन्वय बनाना आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन पुरुषार्थ सिंह ने किया। इसके पश्चात गुलाल-अबीर और फूलों की होली खेली गई। आयोजन में गनेश सिंह, नवीन सिंह, विजय कुमार सिंह, भरत सिंह, राघवेंद्र सिंह घूरा, डा अजय सिंह,  सत्यमित्र सिंह, प्रशांत रत्नम सिंह, विकास सिंह निकुम्भ, बीडी सिंह, धन्नजय सिंह, रजनीश सिंह, सागर सिंह सहित क्षत्रिय समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

    Post Top Ad


    Post Bottom Ad


    Blogger द्वारा संचालित.