देवबंद। चंडीगढ़ में हुई भारोत्तोलन प्रतियोगिता में गांव मिरगपुर के अनुज कुमार ने जीता कांस्य पदक।
देवबंद। चंडीगढ़ में हुई भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देवबंद क्ष्पोत्र के गांव मिरगपुर निवासी अनुज कुमार ने कांस्य पदक हासिल कर देवबंद क्षेत्र का सम्मान बढ़ाया है।चंडीगढ़ में हुई छह दिवसीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में अनुज कुमार मां शाकुंभरी युनिवर्सिटी की तरफ से प्रतिभागी रहे।
![]() |
प्रतियोगिता के बाद मेडल दिखाते अनुज कुमार |
अनुज ने 270 किलोग्राम भार उठाकर कांस्य मेडल पर कब्जा किया है।अनुज कुमार के कोच भगवानदास उर्फ मोनू चैधरी ने बताया कि अनुज ने अपने शानदार प्रदर्शन के बूते 125 प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ कर यह मेडल कब्जाया है।इससे देवबंद क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।बताया कि इससे पूर्व भी वह कई बार प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन कर मेडल हासिल कर चुका है। उन्होंने अनुज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।