Header Ads

  • INA BREAKING NEWS

    देवबंद। व्यापारी स्वाभिमान यात्रा का किया गया जोरदार स्वागत।

    • उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में निकाली जा रही है स्वाभिमान यात्रा

    शिबली इकबाल\देवबंद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने स्वर्ण जयंती अवसर पर आयोजित स्वाभिमान यात्रा देवबंद पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।नगर के इंडस्ट्रीयल स्टेट स्थित के0 एल0 जनता इंटर कॉलेज आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुऐ मुकंद मिश्रा ने कहा कि स्वाभिमान यात्रा व्यापार मंडल को आज इस स्थिति में पहुंचाने वाले व्यापारियों को श्रद्धांजलि और युवा पीढ़ी को व्यापार मंडल का इतिहास बताने के लिए है।उन्होने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा जिस प्रकार जवान से है उसी प्रकार राष्ट्र का विकास व्यापारी से है उन्होंने कहा कि एक समय था जब सेल टेक्स,सैंपल,अथवा किसी भी विभाग का इंस्पेक्टर बाजार में आता था तो बाजार बंद हो जाता था अफसर और नेता हमें मुनाफा खोर, कालाबाजारी,मुनाफा खोर न जाने कैसे कैसे शब्दो से संबोधित करते थे।

    के0एल0 जनता इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा

    कार्यक्रम को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक राज सिंघल,प्रदेश संयुक्त महामंत्री श्याम मोहन दुबे, प्रदेश युवा अध्यक्ष जितेंद्र सोनी,जिला अध्यक्ष शीतल टंडन,जिला महामंत्री रमेश अरोरा,प्रदेश कार्यालय प्रभारी सुनील पांडे आदि ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम में नईम अख्तर भाजपा अध्यक्ष विपिन गर्ग विपिन त्यागी एडवोकेट,राजकुमार जाटव रविंदर गांधी,सलीम कुरेशी,राशिद कमाल,संजय चावला,श्याम चैहान,वैभव अग्रवाल,ऋषि पाल कश्यप, रोशन लाल,जर्रार बैग आदि सैकड़ों व्यापारियों ने अतिथियों का सम्मान किया। नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, महामंत्री वरयाम खान,

    कोषाध्यक्ष सतवीर चैधरी, युवा अध्यक्ष अर्जुन सिंघल, महामंत्री विकास पुंडीर, कोषाध्यक्ष रविंद्र चैधरी ने प्रदेश अध्यक्ष को पगड़ी शॉल पटका भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शीतल टंडन जी ने की एवं संचालन नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने किया। अंत में दीपक राज सिंघल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

    Post Top Ad


    Post Bottom Ad


    Blogger द्वारा संचालित.