सीतापुर। संदिग्धावस्था में फांसी के फंदे पर लटकते मिले प्रेमी युवक के शव, प्रेमिका पेड़ से लटकी मिली प्रेमी का शव जमीन पर पड़ा मिला।
सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके में शनिवार दोपहर प्रेमी-प्रेमिका के शव संदिग्धावस्थ में जंगल में मिले। लड़की का शव पेड़ से लटका था। उसने अपने दुपट्टे से फांसी लगाई थी। वहीं, लड़के का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। प्रेमी ने लड़की की सलवार के नारे से फांसी लगाई थी। माना जा रहा है कि नारा टूटने से लड़के का शव पेड़ से नीचे गिर गया होगा। प्रेमिका की सलवार भी पास में पड़ी हुई मिली है। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चन्द्रभान मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। ग्रामीणों ने दोनों के शव देखे। जिसके बाद परिवार और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमिका के शव को नीचे उतारा। उसके बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि प्रेमिका के शरीर पर खरोच के निशान है। उसके गले और हाथ पर निशान दिखाई दे रहे हैं।
मामला हत्या से जुड़ा भी बताया जा रहा है। पुलिस टीम फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों को जमा कर मामले की छानबीन कर रही है। कोतवाली इलाके के ओबरी गांव के बाहर जंगल में प्रेमी युगलों का शव संदिग्ध परिस्थतियों फांसी के फंदे पर लटकता मिला। प्रेमिका का शव पेड़ से लटकता मिला तथा प्रेमी का शव सलवार के नारे से बंधा मिला। परिजनों के मुताबिक दोनों मृतकों का लगभग दो साल से प्र्रेम सम्बन्ध चल रहा था। घर में भी सब लोग इनके बारे में जानते थे। हम लोगों को ये बात समझ नहीं आ रही है कि आखिर दोनों ने सुसाइड क्यों किया है। दोनों एक दूसरे के घर भी आया करते थे। प्रेमिका के परिवार ने बताया कि उनकी बेटी शुक्रवार शाम से लापता है। वो लोग उसकी तलाश भी कर रहे थे। वहीं लड़के के परिवार ने बताया कि उनका बेटा नौकरी करने गया था। रात में वो घर नहीं आया तो हम लोगों को लगा किसी दोस्त के घर पर रुक गया होगा। हमें नहीं पता था वो इतना बड़ा कदम उठा लेगा। वहीं प्रेमी के एक दोस्त ने बताया कि उसके पास रात में युवक का एक मैसेज आया था। जिसमें वो अपने हाथ की नस काटने की बात कह रहा था। मैंने सुबह उसका मैसेज देखा तो फोन किया लेकिन किसी ने फोन उठाया नहीं। प्रेमी की उम्र 19 साल बताई जा रही है। वहीं प्रेमिका की उम्र 16 साल बताई जा रही है। प्रेमी नौकरी करता था। वहीं प्रेमिका अभी पढ़ाई कर रही थी। दोनों का घर अलग-अलग गांव में था। लेकिन दोनों एक दूसरे के घर आया-जाया करते थे। परिवार के सभी लोग दोनों के बारे में जानते थे। गांव के लोगों का कहना है कि दोनों को कई बार साथ में देखा भी गया है। सूचना पाकर मौके पर पहंुचे एसपी सुशील चंद्रभान का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या ये आत्महत्या लग रही है। लेकिन घटना के पीछे छुपे कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का मिलना जरूरी है। पुलिस का कहना है कि मृतकों के मोबाइल को भी कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है। परिजनों ने अभी तक किसी प्रकार का आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाया है। पुलिस हर बिंदुओं को ध्यान में रखकर और फॉरेंसिंक टीम की मदद से जांच पड़ताल कर रही है।