सम्भल। अधिशासी अभियंता के खिलाफ तीसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी।
उवैस दानिश\सम्भल। अधिशासी अभियंता के दुर्व्यवहार एवं तानाशाही रवैया के विरोध में उतरे अधीनस्थों ने कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा, उनकी मांग है कि अधिशासी अभियंता का ट्रांसफर हो या सामूहिक रूप से समस्त स्टाफ का स्थानांतरण करने की मांग की गई। पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल मुरादाबाद में उच्च अधिकारियों से वार्ता कर रहा है उसके अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।
जनपद सम्भकल की सदर कोतवाली क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग सम्भल परिसर में उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्री एसोसिएशन, सहायक अभियंतााओं एवं अवर अभियंतााओं ने अधिशासी अभियंता कृष्णवीर सिंह के दुर्व्यवहार एवं तानाशाही रवैया के विरोध में नारेबाजी करते हुए तीसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी है तथा एक प्रतिनिधिमंडल मुरादाबाद से वार्ता करने के लिए गया हुआ है वार्ता के बाद जो निर्णय लिया जाएगा उसी के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
धरने के दौरान अल्ताफ अहमद ने कहा कि हमारा जो यह धरना प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार चल रहा है हमारे जो अधिशासी अभियंता है उनके द्वारा जो कर्मचारियों अधिकारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है और तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है उसके विरोध में है। इसमें हमारी एक ही मांग या तो अधिशासी अभियंता का ट्रांसफर कर दिया जाए यह सामूहिक रूप से हम सब कर्मचारियों का ट्रांसफर कर दिया जाये। इस धरने में लगभग 50-60 लोग शामिल है 13 तारीख तक का हमारा कार्य बहिष्कार का प्रोग्राम था जैसे पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिए जाएंगे उसके अनुसार कार्य किया जाएगा। उच्च अधिकारियों से आज वार्ता का प्रोग्राम है एक प्रतिनिधि मंडल मुरादाबाद उच्च अधिकारियों से वार्ता करने के लिए गया हुआ है वहां जो भी निर्णय होगा उसी के अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।