देवबंद। देवबंद में धूमधाम से मना होली का त्योहार,रंगों में सराबोर होकर दी होली की शुभकामनाएं।
देवबंद। रंगों का त्योहार होली नगर व देहात क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाया गया। मगंलवार की रात मुख्य चौराहों व विभिन्न स्थानों पर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद होलिका दहन हुआ।बुधवार को लोगों ने जमकर होली खेली। लोगों ने एक-दूसरे को रंगों में सराबोर कर होली की शुभकामनाएं दीं।
कुछ स्थानों पर मटकी फोड़ प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुई, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुछ मामूली घटनाओं को छोड़कर पूरे क्षेत्र में होली का त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। नगर के मुख्य चौराहों व देहात क्षेत्र में पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।एसडीएम संजीव कुमार,सीओ रामकरण सिंह व प्रभारी निरीक्षक एचएन सिंह क्षेत्र में घूम-घूमकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।भाजपा नेता संदीप शर्मा एड.ने होली को एकता का संदेश वाहक बताया।
नगरपालिका कार्यालय में भी रंग और फूलों से होली का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया गया।पूरे क्षेत्र में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया तथा होली की बधाई दी।जगह-जगह डीजे पर युवक देर शाम तक थिरकते रहे।शब ए बारात और होली के चलते नगर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था।