Header Ads

  • INA BREAKING NEWS

    हरदोई। निरमा देवी के आवास पर होली पर्व के अवसर पर फूलों व गुलाल से खेली गई होली।

    हरदोई। कुबेर लाल जन सेवा संस्थान की संस्थापिका निरमा देवी ने अपने आवास पर होली पर्व के अवसर पर एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमे समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं के साथ होली के रंगो और फूलों की होली के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया। आई हुई सभी महिलाओं ने होली के गानो पर जमकर डांस किया, और एक दूसरे पर जमकर फूल व रंग बरसाये। 

    साथ ही संस्था की संस्थापिका निरमा देवी ने आई हुई सभी अतिथियों व सभी नगर वासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर लीला पाठक, इंदू  शुक्ला, सुमन सिंह, अमिता मिश्रा, मीतू, विजयलक्ष्मी सिंह एडिटर-इन-चीफ (INA News), सीमा सिंह, काजल गुप्ता रीना गुप्ता, सोनिया मिश्रा, बेबी उमर, विनीता पांडे, पूनम तिवारी, सीमा सिंह ,डॉक्टर सोहिनी ,चेतना,संगीता, डॉ नेहा गुप्ता, पूजा पाठक, अलका शर्मा, मीना पटेल, नितिन गुप्ता, अमित गुप्ता, आदि लोग मौजूद रहे। 



    Post Top Ad


    Post Bottom Ad


    Blogger द्वारा संचालित.