Header Ads

  • INA BREAKING NEWS

    प्रयागराज। सखी संग क्वीन इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन।

    प्रयागराज। सखी संग प्रतिवर्ष क्वीन इंडिया का आयोजन किया जाता है जिसमे हमारे भारतीय विरासत, भारतीय परिधान और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए यह कार्यक्रम किया जाता है। आपको बता दें कि तीन साल पहले इसका आयोजन प्रयागराज से शुरू हुआ और अब इसका आयोजन देश के कई शहरों में हो रहा है। मुख्यतः कोलकाता, आसनसोल, आगरा, बरेली, प्रयागराज में होता है। इसका फाइनल मई में होने जा रहा है आज होने वाले प्रतियोगिता के प्रतिभागियों का फोटो शूट कराया गया, जिसमें शहर के हर वर्ग, हर उम्र और हर क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओ ने इस फोटोशूट के जरिये भारत के विभिन्‍न प्रदेश के परिधानों को दर्शाया व हस्‍तशिल्‍प और भारतीय कारीगरों को सहयोग करने की शपथ भी ली।  

    संस्था की संस्थापिका अनामिका सिंह ने बताया कि हमारी भारतीय परंपरा जितनी पुरानी है, हमारी विश्व प्रसिद्ध महिलाओं का परिधान साड़ी भी है इसका उल्लेख वेदों पुराणों में भी किया गया है, हमारी संस्कृति की पहचान भी है और कई भारतीय प्रदेशों के कारीगरों के जीवन को चलाने की जीविका भी, तो क्यों ना हम अपने परंपरा को भी और आगे लाएं और उन कारीगरों को भी रोजगार प्रदान करें। 

    कार्यक्रम में स्मृति सिंह मिसेज एशिया, राजश्री सिन्हा मिस इंडिया टूरिज्म, लता सोनी जो सखी संग कोर टीम मेंबर भी है शमिल रहे। प्रतिभा में शिप्रा श्रीवास्तव, जाह्नवी, सरिता साहू प्रतिभा यादव, पूजा, श्वेताक्षी, माया मोना, मुस्कान यादव, सीमा महतो, गुंजन सिन्हा, कोमल बिजलानी, पूर्णिमा, उन्नति, अर्चना मौर्य, तनु रस्तोगी, बबीता सिंह आदि का उत्साह देखती ही बन रही था। साथ ही अनहोन हिमांशु चौरसिया अवम अभिषेक चौरसिया जी को उत्कृष्ट फोटोग्राफी करने के लिए धन्यवाद दिया। 



    Post Top Ad


    Post Bottom Ad


    Blogger द्वारा संचालित.