कन्नौज। गांव में महिला को घर न भेजने से आक्रोशित युवकों ने एक परिवार पर किया हमला।
रहीश खान\कन्नौज। एक गांव में महिला को घर न भेजने से आक्रोशित युवकों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी से हुये हमले में युवक का सिर फट गया और उसका भाई भी घायल हुआ है। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिये जिला अस्पताल भेज कार्यवाही शुरू कर दी है।
मामला कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र के गाढ़ा पुर्वा गांव का है। यहां के शिव सिंह की पुत्री का विवाह गांव के ही संजेश ने करवाया था। शादी के बाद शिव सिंह ने बेटी ने संजेश के घर भेजना बन्द कर दिया। इसी बात को लेकर वह शिवसिंह से रंजिश मानने लगा। आज सुबह भी इसी को लेकर उसका विवाद हुआ। विवाद में दोनों पक्ष आमने सामने आ गये और संजेश ने अपने भाई के साथ मिल कुल्हाडी से शिवसिंह पर हमला कर दिया। हमले में उसके भाई के सिर में चोट लग गयी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। शिव सिंह के भी हाथ मे चोट आयी है। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेज कार्यवाही शुरू कर दी है।