कानपुर। दोस्त ने कर दी दोस्त की हत्या, अवैध संबंध में बना था बाधक।
रिपोर्ट- इब्ने हसन ज़ैदी
कानपुर। कानपुर के महाराजपुर में डेंटल सर्जन की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी पर पुलिस के आलाधिकारी समेत फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। इस हत्याकांड में शामिल डॉ के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार मुदित श्रीवास्तव एयरफोर्स में सार्जेंट है। जिसका मृतक की पत्नी से अवैध संबंध है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उन्नाव के आवास विकास कॉलोनी निवासी डॉ गौरव 13 मार्च को कानपुर के नौबस्ता ससुराल आए थे। वहां से अहिरवां में रहने वाले एयरफोर्स कर्मी दोस्त के घर चले गए। वहां से जुने बस के द्वारा उन्नाव जाना था। मगर जब वह 14 तक घर नहीं पहुंचे तो पत्नी प्रियंका द्वारा चकेरी थाने में एक गुमशुदगी दर्ज कराई गई। मृतक के नाना डॉ गंगा बख्श सिंह उन्नाव में कई बार विधायक और राज्यमंत्री भी रहे है। पुलिस ने जांच के दौरान प्रियंका व मुदित से पूछताछ शुरू की। शक के आधार पर पुलिस ने थोड़ी कड़ाई से पूछताछ की तो मुदित टूट गया और पूरा घटना कबूल लिया।
मुदित ने बताया कि पहले अहिरवां अपने आवास ले गया। वहां पर दोनों ने शराब पी। उसके बाद चकेरी पहुंचने के बाद दोनों ने फिर से शराब पी। जब मृतक गौरव पूरी तरह से में हो गया तब मुदित ने सर्विस लेन पर लगे पत्थर पर सिर पटक पटक कर हत्या कर दी और लाश को बगल में खंती में धकेल कर फेंक दिया।
डीसीपी पूर्वी ने बताया है कि मृतक गौरव और मुदित अच्छे दोस्त हैं। मुदित के संबंध मृतक की पत्नी प्रियंका सिंह थे। जिसकी जानकारी गौरव को हो गई थी। मुदित को इस बात का डर था कि गौरव उसको हत्या ना कर दे। जिसके चलते मुदित ने गौरव की हत्या कर दी। वही पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतक की पत्नी के साथ चकेरी थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई। जिसके बाद मृतक को ढूंढने का नाटक करता रहा। जिससे पुलिस को उस पर शक ना हो सके। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।