Header Ads

  • INA BREAKING NEWS

    सम्भल। मां दुर्गा के नौवे स्वरूप सिद्विदात्री की हुई पूजा अर्चना।

    उवैस दानिश\सम्भल। नवरात्रि को भारत के हर कोने में बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। मां दुर्गा के नौ अलग अलग स्वरूपों की हर अलग अलग दिन पूजा अर्चना की जाती है। जिसमें कुछ लोग पहले और आखिरी दिन तो कुछ लोग पूरे दिन मां की पूजा कर उपवास रखते हैं। मां दुर्गा के ये नौ दिन धूमधाम से मनाए जाते हैं।

    गुरुवार को नगर के मौहल्ला हल्लू सराय स्थित श्री चामुण्डा देवी मन्दिर में भोर से ही मां दुर्गा की पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ का तांता लग गया। चैत्र नवरात्रों के व्रत पूरे होने पर रामनवमी को में मां दुर्गा की आराधना कर भक्तों ने मन्नतें मांगी। श्री चामुण्डा देवी मन्दिर, हयातनगर व घुंघावली चामुण्डा देवी मन्दिरों पर विशेष रूप से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। जहाँ भारी तादात में श्रद्धालु पहुंचे। नवरात्र के नौवे दिन भक्तो ने मां दुर्गा के नौवे स्वरूप सिद्विदात्री की पूजा अर्चना की।

    कतारो मे लगकर भक्तो ने माता की पूजा की। चैत्र नवरात्रों के व्रत पूरे होने पर रामनवमी को में मां दुर्गा की आराधना कर भक्तों ने मन्नतें मांगी। मां दुर्गा की पूजा करने के बाद घरों पर कन्याओं को आलू, पूरी व हलुआ-चने का प्रसाद खिलाकर व्रतोपवास का व्रत खोला।

    Post Top Ad


    Post Bottom Ad


    Blogger द्वारा संचालित.