सम्भल। बसपा निकाय चुनाव व कर्नाटक चुनाव में दमखम के साथ उतरेगी।
उवैस दानिश\सम्भल। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल गांव चलो अभियान के अंतर्गत सेक्टर समीक्षा की बैठक को संबोधित करने सम्भल पहुंचे थे जहां उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोलते हुए कहां कि भाजपा ने पिछड़ों के साथ बहुत बड़ी साजिश रची है। निकाय चुनाव व कर्नाटक चुनाव हम दमखम के साथ लड़ेंगे।
बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि पूरे प्रदेश में सेक्टर बूथ कमेटी का गठन करने के लिए बैठक का आयोजन किया जा रहा है यह 11 बूथों की बैठक हो रही है न यह विधानसभा की मीटिंग थी न जिले की मीटिंग थी। निकाय चुनाव को लेकर बसपा की बहुत अच्छी तैयारी है इस चुनाव में बसपा पार्टी बहुत बड़े दल के रूप में उभरकर आएगी। भारत में अगर कोई राजनीति करेगा सर्वधर्म सर्व समाज के लोगों को भागीदारी देनी चाहिए। भाजपा ने पिछड़ों के साथ बहुत बड़ी साजिश रची है भाजपा ने इतना बड़ा नाटक किया, कमेटी बनाओ सर्वे कराओ फिर आरक्षण लाओ। हम किसी दल से गठबंधन नहीं करेंगे बल्कि हमारा गठबंधन मुस्लिम समाज, पिछड़ा समाज, sc-st, ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य से हो गया है। राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होना लोकतंत्र की हत्या है। कर्नाटक चुनाव में 60-70 परसेंट कैंडिडेट तय हो चुके हैं। भाजपा का प्रचार तंत्र जनता को गुमराह करने का काम कर रहा है। अतीक अहमद को लेकर कहा कि बसपा पार्टी अपराधियों के साथ नहीं रहती है। अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। शाइस्ता खान बसपा में शामिल हुई थी मगर उन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया गया था जब उनके ऊपर कोई मुकदमा नहीं था जब वह बसपा में शामिल हुई थी।
विश्वनाथ पाल, प्रदेश अध्यक्ष बसपा