बलिया। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के आगमन पर,लोजपा की समीक्षा बैठक।
रिपोर्ट- सै० आसिफ हुसैन ज़ैदी
खबर बलिया से है जहां लोक जनशक्ति पार्टी (लो.ज.पा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान अपनी पार्टी को उत्तर प्रदेश में मजबूत करने के लिए उत्तर प्रदेश के कई जिलों के तूफानी दौरे के साथ ही बलिया में भी उनका आगमन है । बतादे की राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के आगमन को लेकर बलिया में पार्टी के जिला महासचिव प्रीतम पासवान ने अपनी पार्टी के सैकड़ो कार्यकताओ के साथ कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बलिया शहर के पास रामपुर उदयभान I.T.I स्थित शिव मंदिर के पास अपनें आवास पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कि कर लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने नेता चिराग पासवान के स्वागत समीक्षा हुई।
ताकि स्वागत में कोई कमी ना रह जाए। इस संबंध में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अपनी अपनी राय रखी। इस बैठक में लोजपा. महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञानमती पासवान मुख्य अतिथि के रूप स्वयं में मौजूद होकर पार्टी कार्यकर्ताओं हौसला बढ़ाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अपनी मुख्य अतिथि का स्वागत जिला महासचिव के साथ-साथ कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से किया। मुख्य अतिथि के नेतृत्व में समीक्षा बैठक मे अपने बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता को पाकर कार्यकर्ता काफी खुश नजर रहे थे । ज्ञानवन्ति पासवान ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के आगमन की तैयारी और प्रचार प्रसार जोरो शोर और उत्साह के साथ किया जा रहा है ताकि राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में कोई कमी ना रह जाए। इसी लिए आज बलिया में जनपद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ मैं स्वयं मौजूद होकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आई हूं।
ज्ञानवती पासवान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ लोजपा