Header Ads

  • INA BREAKING NEWS

    बलिया। रविंद्र कुमार बने बलिया के नए डीएम।

    रिपोर्ट- सै० आसिफ हुसैन ज़ैदी        

    बलिया। नवागत जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कोषागार में अपना पदभार ग्रहण कर लिया। वे 2010 बैच के आईएएस अधिकारी है। नये जिलाधिकारी मूलतः कौशाम्बी के रहने वाले है। वह इससे पहले उन्नाव और कन्नौज में जिलाधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त रविंद्र फूड अपर आयुक्त के रूप में तथा आगरा, सहारनपुर, संतकबीरनगर तथा बहराइच में भी अपनी सेवा दे चुके हैं। बलिया जनपद में आने से पूर्व वह विशेष सचिव आबकारी के पद पर कार्यरत थे। 

    जिलाधिकारी ने कहा कि उनका उद्देश्य है सरकारी योजनाओं को जनसामान्य तक अधिक से अधिक पहुंचाया जाए और और जनता की  समस्याओं  का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए।

    Post Top Ad


    Post Bottom Ad


    Blogger द्वारा संचालित.