बलिया। सड़क हादसे में घायल सहायक अध्यापिका की मौत।
बलिया। सड़क हादसे में घायल सहायक अध्यापिका सुनीता यादव की मौत हो गयी। सुनीता की मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। चहुंओर शोक की लहर है। पकड़ी थाना क्षेत्र के भोरछपरा बाछापार निवासी सुनीता यादव पत्नी नंद किशोर यादव की तैनाती शिक्षा क्षेत्र पंदह के प्राथमिक विद्यालय बेलौना पर थी।
2015 में कुशीनगर से नौकरी की शुरूआत करने वाली सहायक अध्यापिका सुनीता यादव 2021 में स्थानांतरित होकर गृह जनपद बलिया आ गई थी। कर्मठ व ईमानदार के साथ ही सुनीता कर्तव्यनिष्ठ थी। मंगलवार की शाम सुनीता अपने पति नंद किशोर यादव के साथ बलिया से गांव लौट रही थी, तभी पचखोरा के आस-पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गये। गंभीरावस्था में सुनीता को मऊ में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार की देर शाम वह जिन्दगी की जंग हार गयी।