Header Ads

  • INA BREAKING NEWS

    हाथरस। मोदी को राज है, कटोरा सबके हाथ है, रसोई गैस में बेतहाशा बढ़ोत्तरी एवं महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों द्वारा प्रदर्शन।

    • रो रहे सबके बाली बच्चा, बाबा की सरकार है-चन्द्रगुप्त

    हाथरस। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर आज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा रसोई गैस में बेतहाशा बढ़ोतरी एवं महंगाई के विरोध में अनोखे ढंग से विरोध प्रदर्शन कर सरकार को जगाने का काम किया गया। जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व में आज जनपद के ब्लॉक व नगर एवं फ्रंटल प्रकोष्ठ विभाग के तमाम कार्यकर्ता इगलास रोड पर एकत्रित हुए। जहां से जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने स्वयं रिक्शा चला कर एवं महिला शहर अध्यक्ष आमना बेगम ने रिक्शे में सिलेंडर पकड़कर व सिलेंडर को माला पहना कर सिलेंडर पर बढ़ी हुई कीमतों का विरोध किया। उसके उपरांत जुलूस तालाब चौराहे पर पहुंचा, जहां जुलूस धरना प्रदर्शन में तब्दील हो गया।
    धरने पर जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सलमा बेगम, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष बीना गुप्ता एडवोकेट, महिला जिला अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता ने चूल्हे पर रोटी बनाकर महंगाई का विरोध किया। जिलाध्यक्ष ने स्वयं ढोलक लेकर और साथियों ने मजीरे  बजा कर गाना गाया-मोदी को राज है, कटोरा सबके हाथ है। रो रहे सबके बाली बच्चा, बाबा की सरकार है। गैस सिलेंडर 11 सौ से ऊपर, पेट्रोल 100 के पार है। 40 आटा बिक रहो, जीना दुश्वार है। 200 दाल बिक गई, रसोई तेल भी 200 पार है आदि गाना गाकर महंगाई का भयंकर विरोध किया। धरना प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य एवं कांग्रेसियों की सदर कोतवाल एवं पुलिस कर्मियों से तीखी नोकझोंक हुई। जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा यदि हम गलत कर रहे हैं तो कांग्रेस जनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दें। लेकिन हम जनता के हित की लड़ाई लड़ते रहेंगे।
    जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि आज महंगाई चरम सीमा पर है। गरीब और गरीब हो रहा है। आम आदमी का जीवन यापन कठिन है। घरेलू सामिग्री पर बेतहाशा बढ़ोतरी है। आम आदमी की त्यौहार मनाने में कमर टूट जाती है। सरकार चैन की नींद सो रही है। भाजपा के नेता जो कांग्रेस के शासन में 5 रूपये रसोई गैस पर बढ़ने पर सड़कों पर बैठकर विरोध करते थे। आज वह कहां हैं जब एक साथ 100 और 50 रूपये बढ़ा दिए जाते हैं। अंत में अधिकारियों को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
    धरना प्रदर्शन में अविनाश चंद्र पचौरी, बीना गुप्ता एडवोकेट, आमना बेगम, सलमा बेगम, कृष्णा गुप्ता, अनुज कुमार संत, योगेश कुमार ओके, पं. ऋषि कुमार कौशिक, राधेश्याम अग्निहोत्री, हरीशंकर वर्मा, ठाकुर आकाश सिंह, कपिल नरूला, गोविंद शरण चतुर्वेदी, अभिमेश वार्ष्णेय, मौहम्मद तौसीफ, नवाब खान, हबीब सिराजुद्दीन, शकील, पप्पू, चांद, सलीम, मुकीम, फरमान, दानिश, बबलू, सुभाष, सकीना बेगम आदि तमाम कांग्रेसी मौजूद थे।

    Post Top Ad


    Post Bottom Ad


    Blogger द्वारा संचालित.