Header Ads

  • INA BREAKING NEWS

    हरदोई। होली पर दिल्ली व लखनऊ जाने वाले मुसाफिरों का सफर होगा आसान, 60 अतिरिक्त बसें चलाएगा हरदोई डिपो।

    हरदोई। होली पर दिल्ली व लखनऊ जाने वाले मुसाफिरों का सफर आसान हो सकेगा। हरदोई डिपो तीन से 12 मार्च तक दोनों रूटों पर 60 अतिरिक्त बसें चलाएगा। अभी इन दोनों रूट पर 80 बसें चल रहीं हैं। जिला मुख्यालय के अलावा छह बड़े कस्बों से दिल्ली जाने के लिए बसें मिलेंगी। अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गईं हैं।

    जनपद के अधिकांश लोग दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में काम करने के लिए जाते हैं। होली पर लोगों के घर वापस आने के कारण यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। लोगों की भीड़ रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टेशन पर बढ़ने लगी है। इस बार होली पर घर आने वाले लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। परिवहन निगम ने दिल्ली, कानपुर और लखनऊ रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई है। ज्यादातर यात्री इन्हीं मार्गों से अपने घरों को आते हैं। तीन से 12 मार्च तक प्रयागराज, बरेली, शाहजहांपुर, कन्नौज, सीतापुर आदि मार्गों पर नियमित रूप से बसें चलेंगी। यात्री बढ़ने पर बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।स्थानीय रूटों शाहाबाद, बिलग्राम, सांडी, पिहानी सहित अन्य रूटों पर भी बसें नियमित चलेंगी। विभाग आज शुक्रवार से अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर देगा।

    Post Top Ad


    Post Bottom Ad


    Blogger द्वारा संचालित.