अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह मण्डप में एक दूजे के हुए 522 जोड़े।
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय हवाई पट्टी पर आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिले के सभी ब्लॉकों से आए 522 जोड़ें वैवाहिक बंधन में बंदे। यहां उनके धर्म और रीति रिवाज के अनुसार उनकी शादी संपन्न कराई गई। जिला सूचना अधिकारी ने बताया कि विकासखंड जलालपुर से 103 जोड़े, भियांव से 70 जोड़े, जहांगीरगंज से 69 जोड़े, रामनगर से 90 जोड़े, अकबरपुर से 60,भीटी से 18, कटेहरी से 32, टांडा से 41, बसखारी से 32, अकबरपुर शहर से 7 जोड़ों का विवाह सकुशल संपन्न हुआ। जिसमें से 277 वर/वधू एनआरएलएम परिवार से जुड़े हुए हैं।इस प्रकार आजीविका मिशन के परिवारों को इस विवाह से सर्वाधिक लाभ मिला। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2017 में अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों के पुत्रियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रारम्भ की गयी। योजना का उद्देश्य गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले जरूरत मन्द एवं निर्धन परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराते हुए उनकी सामाजिक धार्मिक मान्यताओं एवं परम्परा व रीति रिवाज के अनुसार सामूहिक विवाह कराकर समाज के सभी वर्गों में सर्व धर्म समभाव व सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।
![]() |
शादी के जोड़े में दूल्हा दुल्हन |
वर वधु को आशीर्वाद देते हुए जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना यह गरीब परिवार के लिए बहुत अच्छी पहल है। आज उसी पहल का नतीजा है 522 जोड़ों का कन्या दान करने का अवसर प्राप्त हुआ।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन,अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय, जिला विकास अधिकारी बिरेंद्र सिंह, परियोजना निदेशक राकेश प्रसाद, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, डीसी एन आर एल एम आर बी यादव, समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन, जिला सूचना अधिकारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, समस्त खंड विकास अधिकारी,समस्त ए डी ओ समाज कल्याण तथा अन्य अधिकारियों द्वारा सभी 522 जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र तथा उपयोगी उपहार भेंट कर जोड़ो को आशीर्वाद दिया गया।