कानपुर। बादशाही नाका थाना क्षेत्र के कुली बाजार से पुलिस ने 4 बोरी प्रतिबंधित मांस किया बरामद।
रिपोर्ट- इब्ने हसन ज़ैदी
कानपुर। बादशाही नाका थाना क्षेत्र के कुली बाजार से पुलिस ने 4 बोरी प्रतिबंधित मांस बरामद किया। पशु चिकित्सा अधिकारी ने गौ मांस होने की पुष्टि की जिसके बाद उसको नष्ट कर दिया गया।
आपको बता दें कि गुरुवार रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि कुली बाजार क्षेत्र के एक मकान में बोरी में भरकर गौ मांस को रखा गया है। बाशा का थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घर से चार बोरी गौ मांस को बरामद किया। पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा मांस का सैंपल लेकर परीक्षण के लिए भिजवाया गया है।
डीसीपी रविंद्र सिंह ने बताया कि बादशाही नाका के कुली बाजार में प्रतिबंधित गौ मांस बरामद हुआ है। आरोपी व्यक्ति के खिलाफ थाने पर गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। डीसीपी ने बताया कि आरोपी अभी फरार है उसकी तलाश की जा रही।