अयोध्याधाम। डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 27 वां दीक्षांत समारोह में 127 को मिला स्वर्ण पदक।
- कुलाधिपति के हाथों गोल्ड मेडल पाकर खिले मेधावियों के चेहरे
- कुछ लोग विदेश जाकर कर रहे देश को बदनाम-राज्यपाल
अयोध्याधाम। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय का 27 वां दीक्षांत समारोह शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में सम्पन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल ने की।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अवध विश्वविद्यालय के 127 मेघावी छात्रों को गोल्ड मेडल भी प्रदान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला हिमाचल प्रदेश एवं केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के पूर्व सलाहकार प्रो0 डॉ कुलदीप चन्द अग्निहोत्री विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी के कर कमलों द्वारा विभिन्न संकायों के विभिन्न विषयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 127 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किया गया गया।
कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल द्वारा स्वागत उद्बोधन किया गया। अवध विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में नई परंपरा शुरू की गई जिसके तहत सरस्वती दीप प्रज्वलन की जगह गागर में जल भरकर जल संचयन का संदेश दिया गया।
कुलाधिपति की अनुमति से कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल ने विभिन्न उपाधि धारकों को स्वीकृति प्रदान करते हुए दीक्षा उपदेश व संकल्प दिलाया। समारोह में विश्वविद्यालय परिसर एवं महाविद्यालयों के स्नातक, परास्नातक व पीएचडी में कुल 1,91,074 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी गई । स्नातक के कुल 1,52,080, परास्नातक के कुल 38,897 व पीएचडी के कुल 97 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी गई।
समारोह को संबोधित करती हुई राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय के 27 वें दीक्षांत समारोह के शुभ अवसर पर आप सबके बीच यहां उपस्थित होने पर मैं अत्यंत प्रसन्नता एवं गौरव का अनुभव कर रही हूं। राष्ट्र के विकास में विश्वविद्यालय का महत्वपूर्ण योगदान होता है। यहां पर उपस्थित बहुत से विद्यार्थी अपनी आजीविका के लिए अपने जीवन के नए चरण में प्रवेश करेंगे। महामहिम ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर साधा निशाना साधते हुए कहा की कुछ लोग विदेश में जाकर देश को बदनाम कर रहे। कहते हैं देश में लोकतंत्र नहीं।
उन्होंने अयोध्या वासियों से कहा आप लोग खुशनसीब है जो राम नगरी में जन्म लिया है। यह इस बात को प्रदर्शित करता है कि आप सभी लोग प्रभु श्रीराम की सेना के रूप में उनकी सहयता किये रहे होंगे। लड़कों पर चुटकी लेते हुए की कहा 80% गोल्ड मेडल लड़कियां ले जा रही तुम क्या कर रहे हो सोचो। इस बार अवध विश्वविद्यालय में भी लड़कियों का ग्राफ बढ़कर 64% हो गया है। महिला सशक्तिकरण पर कहा उत्तर प्रदेश के 32 विश्वविद्यालय में 6 विश्वविद्यालयो में महिला कुलपति काम कर रही है। मुझे प्रसन्नता हो रही है कि अवध विश्वविद्यालय के कुलपति के कार्यकाल में विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली एवं शैक्षिक वातावरण में सकारात्मक रूपांतरण हो रहा हैं।
कुलाधिपति द्वारा प्राथमिक विद्यालय सनाहा एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय मऊ शिवाला के 30 बच्चों को स्कूल बैग, स्टोरी बुक, स्टेशनरी बाक्स प्रदान किए गए। 16 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सेवा कार्य में प्रोत्साहन के लिए किट प्रदान किया गया।