Header Ads

  • INA BREAKING NEWS

    मथुरा। अंतर्राष्ट्रीय महिला प्रेरणा पुरस्कार 2023 : में टैरो रीडर भावना गुप्ता का हुआ चयन, जाने क्या है टैरो रीडिंग।

    मथुरा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में समस्त विश्व से INTERNATIONAL WOMEN'S INSPRATION AWARD 2023  मथुरा मे आयोजित कार्यक्रम में गाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश से भावना गुप्ता (टैरो रीडर) को विशेष व उत्कृष्ट टैरो कार्ड रीडिंग के क्षेत्र मे INTERNATIONAL WOMEN'S INSPRATION AWARD 2023 के लिए चयनित किया गया है। 

    भावना गुप्ता (टैरो रीडर)
    क्या है टैरो रीडिंग

    टैरो कार्ड रीडिंग के अंतर्गत डेक (ताश के पत्तो) में से उठाए गये कार्ड पर बने चित्रों व संकेतों के क्या अर्थ हैं, वह किस ओर इशारा कर रहे है। भविष्य जानने के लिए जन्म कुंडली, हस्तरेखा और न्यूमरोलॉजी का सहारा लिया जाता है। ज्योतिष की दुनिया में छिपे सवालों का जवाब देने के लिए मौजूद इन सभी विधाओं में एक और विधा भी है जिसे टैरो कार्ड रीडिंग कहा जाता है। ताश के पत्तों की तरह दिखने वाले इन टैरो कार्ड के ऊपर कुछ रहस्यमय प्रतीकात्मक चिह्न बने होते हैं जो संबंधित व्यक्ति के साथ भविष्य में होने वाली घटनाओं को बहुत हद तक अनुमानित कर सकते हैं। व्यक्ति के प्रश्नों के एवज में वे कार्ड स्वयं उत्तर देते हैं, जिनके ऊपर उसके साथ होने वाले हालात निर्भर करते हैं।

    आपके भविष्य को किस दिशा में मोड़ सकते हैं, के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। साथ ही वे कार्ड प्रश्नकर्ता की वर्तमान समय और उसकी मानसिक स्थिति भी दर्शाते हैं।

    लाइफलाइन फाउंडेशन की संस्थापक डा० रेणुका वाध्वा ने बताया की जो महिलाएं किसी भी क्षेत्र मे विशेष व उत्कृष्ट कार्य किया है उन महिलाओं को हमारी संस्था द्वारा सम्मान दिया जाता है। जिन महिलाओं का अंतर्राष्ट्रीय महिला प्रेरणा पुरस्कार 2023 चयन किया जाएगा, उन सभी महिलाओं को दिनांक-26 मार्च 2023 समय 1 से 5 बजे तक स्थान-मथुरा,उत्तर प्रदेश में सम्मानित किया जाएगा। 


    Post Top Ad


    Post Bottom Ad


    Blogger द्वारा संचालित.