Header Ads

  • INA BREAKING NEWS

    शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 1313 जोड़ो का विवाह हुआ सम्पन्न।

    शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक 1313 जोड़ों की शादियों के लिए मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद और सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर सहित सभी विधायकों को आमंत्रित किया गया । 

    मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत शाहजहांपुर के ओ०सी०एफ० रामलीला मैदान में मेगा इवेंट आयोजित कर 1313 जोड़ो का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया, जिसमे सदर विधानसभा के 227 जोड़े, ददरौल विधानसभा के 246 जोड़े, जलालाबाद विधान सभा के 180 जोड़े, तिलहर विधानसभा के 298 जोड़े, कटरा विधानसभा के 159 जोड़े तथा पुवायां विधानसभा के 203 जोड़ो का विवाह संपन्न हुआ।  1313 में 1227 जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए जिसके साथ 86 मुस्लिम जोड़ो का पूरे रीति रिवाज के साथ निकाह संपन्न कराया गया। इस दौरान मंच के बायी ओर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर लोगों ने खूब उत्साह के साथ फोटो खिंचवाकर अमूल्य पलों को कैमरे में कैद किया। ब्यूटी पार्लर में दुल्हनों के मेक अप की व्यवस्था भी की गई थी।   

    वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने नव विवाहित जोड़ों को उपहार भेंट कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह अब तक का सबसे बड़ा आयोजन है, जिसमें 1313 जोड़ों को लाभान्वित किया जा रहा है। वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने महिलाओं और कन्याओं के सशक्तीकरण का बीड़ा उठाया है, जिसके क्रम में आज इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेटी के जन्म से लेकर शादी तक विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने का महान कार्य किया जा रहा है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए स्वयं सहायता समूह के माध्यम से भी उन्हें सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध कराना तथा अन्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की सरकार अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए सतत प्रयासरत है। गरीब परिवारों को राहत देने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी को बिना किसी भेदभाव के लाभार्थीपरक योजनाओं से लाभान्वित भी किया जा रहा है। उन्होंने विभिन्न लाभार्थी परियोजनाओं से पात्रों को लाभान्वित किए जाने के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी देने के साथ साथ सभी को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

    ओसीएफ रामलीला ग्राउंड के मैदान में जनपद की सभी 6 विधानसभाओं के अलग - अलग पंडालों में वैदिक मंत्रों के जरिए जोड़ों के विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान मुस्लिम धर्मगुरु भी उपस्थित रहेंगे जो मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया जायेगा। यही नहीं इस आयोजन मे पहली बार दुल्हन को सजाने के लिए ब्यूटी पार्लर की भी व्यवस्था की गई। कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि जिले में 4737 कन्याओं का विवाह संपन्न कराया जा चुका है। आज 1313 लोगों को विवाह कराकर उन्हें आशीर्वाद दिया गया है। यही नहीं उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी तक 35950 लोगों को योजना का लाभ दिया जा चुका है। यही नहीं इसके आगे भी 600 करोड़ रुपया विवाह के लिए आवंटित किया गया है। कन्या पैदा होने से लेकर पढ़ाई और शादी तक का प्रबंध सरकार कर रही है। नारी सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की मंशा के अनुसार काम सरकार कर रही है। इस दौरान पुवायां विधायक चेतराम तिलहर विधायक सलोना कुशवाह सहित सभी विधानसभाओं के विधायक एवं डीएम उमेश प्रताप सिंह मुख्य विकास अधिकारी एस बी सिंह नगर आयुक्त संतोष शर्मा एसएसपी एस आनंद नगर मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह एसडीएम सदर सतीश चंद्रा समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

    Post Top Ad


    Post Bottom Ad


    Blogger द्वारा संचालित.