Header Ads

  • INA BREAKING NEWS

    हरदोई। प्रत्येक बूथ पर 11 सदस्य एवं पन्ना प्रमुख नियुक्त किए जाएं: राम बहादुर सिंह

    हरदोई। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर बूथ सशक्तिकरण अभियान की हरदोई विधान सभा कार्यशाला संपन्न हुई इसमें मुख्य अतिथि पीसीएफ डायरेक्टर राम बहादुर सिंह रहे।

    राम बहादुर सिंह ने बताया भारतीय जनता पार्टी आगामी 15 से 25 मार्च तक 10 दिवसीय बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाएगी जिसमें प्रत्येक शक्ति केंद्र(सेक्टर) पर अल्पकालिक विस्तारक नियुक्त किए गए हैं जो उक्त तिथियों में शक्ति केंद्र पर प्रवास कर बूथ पुनर्गठन करेंगे प्रत्येक बूथ पर 11 सदस्य नियुक्त किए जाएंगे इसके साथ ही पन्ना प्रमुख भी नियुक्त किए जाएंगे। समिति में बूथ अध्यक्ष, मंत्री, व्हाट्सएप ग्रुप इंचार्ज, प्रभावी वोटर इंचार्ज, महिला प्रमुख, युवा प्रमुख, सामाजिक श्रेणी प्रमुख, लाभार्थी प्रमुख, तथा पार्टी के कार्यक्रम प्रमुख आदि नियुक्त होंगे। कार्यशाला को जिला महामंत्री अजीत सिंह बब्बन अनुराग मिश्र ने भी संबोधित किया संचालन जिला महामंत्री ओम वर्मा ने किया।

    प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष उमेश अग्रवाल महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अलका गुप्ता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आकाश सिंह अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष महिपाल गौतम विधानसभा के चारों मंडल अध्यक्ष मंडल कमेटियों के सदस्य शक्ति केंद्र संयोजक प्रभारी आदि मौजूद रहे।

    Post Top Ad


    Post Bottom Ad


    Blogger द्वारा संचालित.