कानपुर। नये मार्ग का निर्माण जनहित में कराये जाने हेतु, अध्यक्ष विधानसभा उ0प्र0 के समक्ष सदन में नियम 51 के अन्तर्गत मांग की।
रिपोर्ट- इब्ने हसन ज़ैदी
कानपुर। गोविन्द नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने जामयुक्त क्षेत्र में एक नये मार्ग का निर्माण जनहित में कराये जाने हेतु, अध्यक्ष विधानसभा उ0प्र0 के समक्ष सदन में नियम 51 के अन्तर्गत मांग की।
विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से कहा कि,अवगत कराना है कि, जी.टी. रोड लोहारन भट्टा से विजय नगर, स्थित, डबल पुलिया तक नहर पटरी तक मार्ग हेतु, स्थान वर्षों से रिक्त पड़ा हुआ था। (जिस पर कोई भी मार्ग नही था), जिसका निर्माण कार्य लगभग पूर्ण होने की तरफ है। जो कि, पूरे कानपुर नगर वासियों के लिये यह एक नये मार्ग के रूप में विकसित हुआ है। जिसके कारण अत्यधिक जाम ग्रसित क्षेत्र अब जाम मुक्त हो चुका है। उक्त मार्ग के ही आगे ठीक इसी प्रकार का खाली पड़ी नहर के ऊपर, इस सड़क को आगे बढ़ा कर, सड़क का निर्माण करके नया मार्ग, आम जनता को दिया जा सकता है।उक्त स्थल जिसकी लम्बाई लगभग 03 कि.मी. की रोड बनाने हेतु, उपलब्ध है। जो कि, अर्मापुर कालपी रोड (कानपुर, दिल्ली हाईवे) पर जाकर जुड़ता है यदि इस पर भी एक वैकल्पिक नया मार्ग का निर्माण करा दिया जाये तो इससे कानपुर वासियों के लिये और सुगमता हो जायेगी और कानपुर वासियों को एक और नया मार्ग प्राप्त हो जायेगा। अतः आपसे निवेदन है कि, उपरोक्त रिक्त स्थान पर एक वैकल्पिक मार्ग का निर्माण जनहित में कराया जाना अतिआवश्यक है।
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने,नियम 51 के अंतर्गत,सदन(हाउस)में इसे स्वीकारा एवं अधिकृत रूप से कार्यवाही में सम्मिलित किया। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि आम जनता को राहत देने के लिए उपरोक्त का निर्माण कार्य (लोहारन भट्टा से डबल पुलिया तक निर्मित सड़क के आगे)अर्मापुर तक नया मार्ग बनवाने का प्रयास किया जाएगा।