बलिया। सूदखोरों द्वारा ऑर्गनाइज्ड और भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाया गया कारोबार हैं।
रिपोर्ट-सै0आसिफ हुसैन जैदी.
बलिया। टीडी कालेज के मैदान में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत की। कहा कि मैं स्व.नंदलाल गुप्ता की मां व पत्नी से मिला। जिस प्रकार से उन्होंने आत्महत्या की है।
![]() |
अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष |
जिस प्रकार से पैसों का कारोबार चल रहा है, यह पूरी तरह से सूदखोरी है।याद कीजिए कि भाजपा और भाजपा के लोगों ने नोटबन्दी की थी। सवाल किया कि नोटबन्दी के बाद बैंकों में जब पैसा भरा पड़ा है तो आखिरकार किसी कारोबारी को इस तरह से सूदखोरों से पैसा कैसे लेना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सूदखोरों का हिसाब-किताब बहुत अलग है। उन्होंने कहा कि वापस पता नहीं कितना पैसा वसूलते हैं। समय-समय पर प्रताड़ना देंगे। घर में घुस आएंगे। वहां मुझे एक ऐसा व्यापारी मिला, जिसकी पिटाई की गई है। उसके कान में चोट है। यह सूदखोरों द्वारा ऑर्गनाइज्ड और भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाया गया कारोबार हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि, लोगों से बात करने पर जानकारी मिली है कि भाजपा के लोगों को इससे मुनाफा मिलता है। पीड़ित परिवार की मांग है कि पत्नी को सरकारी नौकरी व पचास लाख की मदद सरकार करें। जिनकी प्रॉपर्टी रजिस्ट्री हुई है, उन्हें कैंसिल किया जाए। यादव ने मांग किया कि भाजपा का बुलडोजर इन्हें वही सजा दे जो और लोगों को दे रहा है। भाजपा यदि यह दावा करती है कि बुलडोजर न्याय दिलाता है तो आखिरकार नंदलाल गुप्ता की पत्नी को कब न्याय दिलाएगा। लेकिन भाजपा का बुलडोजर वहीं जाएगा जहां उसे वोट का लाभ होगा। वह न्याय के लिए नहीं जाएगा।
अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष