Header Ads

  • INA BREAKING NEWS

    जसपुर। वीर शहीद ठाकुर सिंह की प्रतिमा का अनावरण।

    रिपोर्टर- प्रदीप श्रीवास्तव

    जसपुर। जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर समाजसेवी समदर्शी संस्था द्वारा जसपुर  के गांव मुरलीवाला के कारगिल युद्ध मे शहीद ठाकुर सिंह की प्रतिमा स्थापित कराने का निर्णय लिया गया था जो आज उधमसिंह नगर  जिलाधिकारी युगल किशोर पंत एडीएम जयभारत सिंह व जसपुर उपजिलाधिकारी सुश्री सीमा विश्वकर्मा एवम शहीद जवान ठाकुर के परिजनों के द्वारा प्रतिमा  का अनावरण किया गया जिसमें अपर जिलाधिकारी उधम सिंह नगर उपजिलाधिकारी जसपुर ओर पूर्व विधायक शेलेन्द्र मोहन सिंघल भी मौजूद रहे। 

    वंही  जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने शहीद ठाकुर सिंह की पत्नी को शाल भेंट कर सम्मानित किया ओर उनकी माता को भी सम्मानित किया गया जिसके बाद  शहीद ठाकुर सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया  वंही इस मौके पर जिलाधिकारी उधम सिंह नगर युगल किशोर पंत ने कहा कि मुरलीवाला गांव के शहीद ठाकुर सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया है क्षेत्र के सभी पूर्व सैनिकों ने मिलकर इस कार्य को किया है  जो बहुत सराहनीय कार्य है ये याद दिलाता है  जो लोग देश के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करते है उन्हके जनता द्वारा हमेशा याद किया जाता है वंही उन्होंने कहा कि जिले में जितने भी शहीद परिवार है और पूर्व सैनिक है ये प्रयास किया जाएगा कि उनकी सेवाएं हमेशा याद रख्खी जाए और लोगो को युवाओं को  हौसला बढ़ाया जाएगा कि बढ़ चढ़ कर देश की सेवा ओर सुरक्षा  करने के लिए प्रतिभाग करे ।

    Post Top Ad


    Post Bottom Ad


    Blogger द्वारा संचालित.