Header Ads

  • INA BREAKING NEWS

    अयोध्याधाम। विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा राम मंदिर।

    • वैदिक नगरी के रूप में विकसित हो रही अयोध्या, 2023 के पहले माह में ही 25 प्रतिशत बढ़ी  विदेशी पर्यटकों की संख्या

    अयोध्याधाम। 5 अगस्त 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करने के बाद से ही अयोध्या पर्यटन के विश्व मानचित्र पर लगातार स्थापित होती जा रही है।राम मंदिर जैसे जैसे आकार लेता जा रहा है। वैसे विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। पर्यटन विभाग का दावा है कि 2022 की अपेक्षा 2023 के पहले माह में ही 25 प्रतिशत बढ़ा है। पर्यटन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद यादव की माने तो अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

    पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष पर्यटकों की संख्या में 25% इजाफा हुआ है। अयोध्या आने वाले विदेशी पर्यटकों को आसपास मूलभूत सुविधाएं भी मिलने लगी है। अयोध्या में राम मंदिर, कनक भवन, हनुमानगढ़ी के साथ सरयू घाट, राम की पैड़ी, डिजिटल रामायण गैलरी पर्यटकों के लिए आकर्षण बना हुआ है।

    अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य प्रगति पर है। तो वहीं दूसरी ओर अयोध्या में विकास का कार्य भी तेजी से चल रहा है। और अब अयोध्या को दुनिया के हर कोने से जोड़ने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है।अयोध्या में श्री राम एयरपोर्ट, मॉडल रेलवे स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। जिसके माध्यम से पर्यटक अयोध्या पहुंच सकेंगे।अयोध्या की परिकल्पना को तैयार करने के बाद यह संख्या और भी कई गुना बढ़ेगी। इसके लिए अयोध्या में कई बड़े होटल खोले जा चुके हैं। और नव्य अयोध्या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार होगी। वैदिक नगरी के रूप में विकसित हो रही अयोध्या का एक और स्वरूप तैयार किया जा रहा है जिसे नव्य अयोध्या का नाम दिया गया है।

    Post Top Ad


    Post Bottom Ad


    Blogger द्वारा संचालित.