हरदोई। घंटाघर के विक्टोरिया हॉल का नाम बदलने की उठी मांग ,मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
हरदोई। स्वामी विवेकानंद विचार मंडल समेत विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें उन्होंने विक्टोरिया हॉल के नाम को परिवर्तित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि घंटाघर प्राचीन धरोहर है। इसका ठेका प्रशासन ने एक निजी संस्थान को दिया है, जिसने जगह-जगह संस्थान के फ्लैक्स बोर्ड विक्टोरिया हॉल का उल्लेख करते हुए लगाएं है। इससे स्वामी विवेकानंद विचार मंडल के पदाधिकारियों की भावनाएं आहत हुई हैं। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए इसके नाम को परिवर्तित करने की मांग की है।
कलेक्ट्रेट परिसर में स्वामी विवेकानंद विचार मंडल के बैनर तले विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं ने प्रदर्शन किया है। जिसमें उन्होंने विक्टोरिया हॉल के नाम को परिवर्तित करने की मांग की है। जिसमें संस्था ने कहा कि यह घंटाघर जनपद हरदोई की प्राचीन धरोहर है। इस परिसर में स्थापित भवन के बड़े कक्ष हॉल का नाम वित्तीय रिकॉर्ड में अभी तक विक्टोरिया हॉल के नाम से दर्ज है। इसी के आधार पर मुख्य प्रवेश द्वार पर विक्टोरिया हॉल की पट्टिका प्रशासन के द्वारा लगाई गई है।विक्टोरिया हॉल का नाम बदलने की मांग की प्रशासन ने अब किसी निजी संस्थान को इसके लॉन के संचालन का ठेका दिया है। इस संस्थान ने फ्लेक्स बोर्ड पर विक्टोरिया हॉल का उल्लेख करते हुए कई जगह लगाया है। यह पट्टिकाएं पूर्वजों की दासता के समय का स्मरण कराती है। जो संस्था के पदाधिकारियों व भारत के गौरवशाली अतीत को आहत करती हैं। मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में आज विभिन्न शहरों, भवनों व सड़कों के नाम परिवर्तित किए गए हैं और यह क्रम जारी है। जनपद मुख्यालय पर स्थित घंटाघर के परिसर में स्थित विक्टोरिया हॉल के नाम को परिवर्तित किया जाए। जिसका नाम स्वामी विवेकानंद के नाम से रखने की संस्था ने मांग की है। जिसको लेकर बकायदा संगठन के संयोजक अजय कुमार अवस्थी समेत विभिन्न पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा है। उन्होंने इस गुलामी के प्रतीक को बदलने की मांग की है।