Header Ads

  • INA BREAKING NEWS

    कानपुर। दिव्यांग बोर्ड के भ्रष्टाचार के खिलाफ राष्ट्रीय विकलांग पार्टी पुलिस कमिश्नर के माध्यम से दर्ज करायेगी मुकदमा, उप मुख्यमंत्री के कानपुर आगमन पर होगा घेराव।

    रिपोर्ट- इब्ने हसन ज़ैदी 

    कानपुर। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी की बैठक आज शास्त्री नगर सेन्टर में आयोजित हुयी|बैठक में  सम्मति से निर्णय लिया गया की दिव्यांग बोर्ड के भ्रष्टाचारियों के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन देकर मुकदमा दर्ज कराया जायेगा| उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के कानपुर आगमन पर उनका घेराव कर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की जायेगी|ज्ञात हो की राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने दिव्यांग बोर्ड के भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्य चिकित्सा अधिकारी कानपुर नगर के कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया था| उसके बाद दिव्यांग बोर्ड के अध्यक्ष ने सभी मामलों में कार्यवाही का आस्वाशन दिया था। एक सप्ताह बितने के बावजूद आज तक किसी मामले में कोई कार्यवाही नहीं हुयी। 

    राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीयमहासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा की दिव्यांग बोर्ड में भ्रष्टाचार के चलते दिव्यांगजन के प्रमाण पत्र व आवेदन के रिकॉर्ड गायब कर दिये जाते है| दिव्यांग बोर्ड के चेयरमैन अमित कुमार कनौजिया का भ्रष्टाचारियों को संरक्षण प्राप्त है| इसलिये शिकायतों पर कोई कार्यवाही नहीं हुयी है|वीरेन्द्र कुमार के कहा की आस्वाशन के बाद भी सी०एम०ओ० कार्यालय ने दिव्यांगजनो का दिव्यांग प्रमाण पत्र व यू०डी०आई०कार्ड जारी नहीं किया वीरेन्द्र कुमार ने बताया की पूर्व में बने दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर जब यू०डी०आई०डी० कार्ड के लिये दिव्यांगजनों ने आवेदन किया तो बताया गया की दिव्यांगता प्रमाण पत्र के रिकार्ड नहीं है| बैठक में राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार, अल्पना कुमारी, राहुल कुमार, आनन्द तिवारी, अशोक कुमार, अरविन्द सिंह, गुड्डी दीक्षित, गौरव कुमार, वैभव दीक्षित, बंगाली शर्मा आदि शामिल थे। 

    Post Top Ad


    Post Bottom Ad


    Blogger द्वारा संचालित.