Header Ads

  • INA BREAKING NEWS

    अंबेडकरनगर। गोवा में सम्मानित हुए अंबेडकरनगर के दंत चिकित्सक मनीष पाण्डेय।

    अंबेडकरनगर। महाराणा प्रताप डेंटल कॉलेज कानपुर में प्रवक्ता और अंबेडकरनगर के प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ मनीष पांडेय के सम्मान में एक कड़ी और जुड़ गयी। यह कड़ी इस बार गोवा से जुड़ी है। जहां उन्हें चिकित्सा सेवा में बेहतरीन कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। इसकी जानकारी मिलते ही जनपद में उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

    सम्मान ग्रहण करते मनीष पांडेय

    गोवा में आयोजित 12वीं अंतर्राष्ट्रीय डेंटल स्टूडेंट एवं 6वीं डेंटल सर्जन कॉन्फ्रेंस में उन्हें सम्मानित किया गया। यह सम्मान थाईलैंड के ओरोफेशियल सर्जन डॉ टीकायु जॉर्न्स एवं डेंटल सर्जन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ चन्द्रेश शुक्ला द्वारा दिया गया। इस कॉन्फ्रेंस में देश विदेश के दंत चिकित्सको ने भाग लिया था। उल्लेखनीय यह भी है कि डॉ मनीष पाण्डेय लगभग बारह वर्षों से डेंटल के क्षेत्र में कार्य कर रहे है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अब तक आठ सौ से  अधिक निःशुल्क दंत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर चुके हैं। इसके पूर्व डॉ मनीष को कर्नाटक, दिल्ली, चंडीगढ़ एवं लखनऊ में सम्मानित किया जा चुका है।

    Post Top Ad


    Post Bottom Ad


    Blogger द्वारा संचालित.