Header Ads

  • INA BREAKING NEWS

    मऊ। जिलाधिकारी ने कोपागंज निवासी संजय जायसवाल एवं संतोष जयसवाल की 7 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति को कुर्क करने के दिए आदेश।

    • मुख्तार अंसारी के करीबी सुरेश सिंह के 20 लाख के वाहन को भी कुर्क करने का आदेश हुआ जारी।

    मऊ। जिला अधिकारी अरुण कुमार ने संजय जायसवाल एवं संतोष जायसवाल पुत्र छेदी लाल जायसवाल निवासी रईसा थाना कोपागंज हाल पता ग्राम बहरामपुर थाना मधुबन, जनपद मऊ के द्वारा अवैध तरीके से अर्जित धन से निर्मित संपत्तियों को कुर्क करने के आदेश जारी किए। इसके अलावा सुरेश सिंह पुत्र स्वर्गीय लल्लन सिंह निवासी पकड़ी थाना घोसी जनपद मऊ हाल पता भीटी थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ, जो कि मुख्तार अंसारी आईएस 191 गैंग से संबंधित हैं,उसके पुत्र विवेक सिंह के नाम से वाहन संख्या यूपी 65 सीटी 8194  बस टाटा एलपीओ जिसकी अनुमानित कीमत वर्तमान में लगभग ₹20 लाख है, को भी कुर्क करने के आदेश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए।

    संजय जायसवाल पुत्र छेदीलाल जयसवाल द्वारा अपने एवं अपनी पत्नी नीलम देवी के नाम मौजा उफरौली एवं हिराज पट्टी, तहसील मधुबन में कई जमीनों का क्रय कर दो जमीनों पर आलीशान मकानों का भी निर्माण अवैध तरीके से अर्जित धन द्वारा कराया गया था। संजय जायसवाल द्वारा क्रय किए गए जमीनों एवं उन पर निर्मित मकानों का कुल अनुमानित मूल्य लगभग दो करोड़ 42 लाख 47हजार 645 रुपए हैं। इसके खिलाफ थाना कोपागंज में कई मामलों में अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसी प्रकार संतोष जायसवाल पुत्र छेदीलाल जयसवाल ने भी अवैध तरीके से अर्जित धन द्वारा अपने व पत्नी ममता जयसवाल एवं पुत्रों रवि एवं राहुल जायसवाल के नाम से मौजा बहरामपुर तहसील मधुबन में जमीनों एवं कई वाहनों का क्रय किया था, जिनकी कुल अनुमानित मूल्य लगभग 3 करोड़ 66 लाख 44 हजार 842 रुपए हैं। अभियुक्त संतोष जयसवाल के खिलाफ भी थाना कोपागंज में कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।इस प्रकार संजय जायसवाल एवं संतोष जायसवाल पुत्र छेदीलाल द्वारा अवैध तरीके से अर्जित धन के माध्यम से इन संपत्तियों का निर्माण किया गया था, जिनका कुल अनुमानित मूल्य लगभग ₹7 करोड़ से ज्यादा है,को आज जिलाधिकारी ने कुर्क करने का आदेश जारी किया। आज ही जिलाधिकारी ने मुख्तार अंसारी के सहयोगी एवं आईएस 191 गैंग से संबंध रखने वाले सुरेश सिंह पुत्र स्वर्गीय ललन सिंह निवासी पकड़ी थाना घोसी जनपद मऊ द्वारा अपने पुत्र विवेक सिंह के नाम से वाहन संख्या यूपी 65 सीटी 8194 बस टाटा एलपीओ को भी कुर्क करने का आदेश जारी किया जिसकी वर्तमान कीमत 20 लाख रुपए से ज्यादा है।

    जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध रूप से अर्जित धन द्वारा निर्मित संपत्तियों के खिलाफ अभियान चला कर कुर्क की कार्यवाही की जा रही है। जिन लोगों ने भी इस प्रकार से चल एवं अचल संपत्तियों का निर्माण किया है, उनके खिलाफ भी कुर्क की कार्रवाई की जाएगी।

    Post Top Ad


    Post Bottom Ad


    Blogger द्वारा संचालित.