Header Ads

  • INA BREAKING NEWS

    अयोध्या। एनएच 330 ए के चौड़ीकरण का 75 प्रतिशत काम पूरा।

    • रेलवे ओवर ब्रिज का  काम 80% पूरा हो चुका, कुमारगंज फ्लाई ओवर का 75% कार्य पूर्ण। 

    देव बक्स वर्मा\ अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या  मे सडको का जाल फैलता जा रहा। अयोध्या धाम का चहुंमुखी विकास  हो रहा है। अयोध्या की ऐतिहासिक धरोहरों को संजोने एवम​​​​​​​ संवारने के साथ ही यहां पर आवा गमन की सुविधाओं को भी  मजबूत किया जा रहा है। अयोध्या धाम व अयोध्या जनपद में आवा गमन सुविधा को विश्व स्तरीय बनाने हेतु विभिन्न मार्गों के चौड़ी करण एवम सुदृढ़ीकरण का कार्य प्रगति पर है। जनपद को जोड़ने वाले मार्गो का भी चौड़ी करण/सुदृढ़ी करण करने का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। 

    अयोध्या से अम्बेडकरनगर  राष्ट्रीय राजमार्ग  अयोध्या  से जगदीशपुर रायबरेली  राष्ट्रीय राजमार्ग  बन रहा। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 330ए (जगदीशपुर-अयोध्या सेक्शन) के चैड़ीकरण का 75 % कार्य पूर्ण हो चुका है। अयोध्या जिले में एनएच 330 ए की कुल लम्बाई 40.80 किमी है। इसके चौड़ीकरण के लिए जिले के कई तहसीलों के 37 ग्रामों (तहसील सदर (03 ग्राम), सोहावल (08 ग्राम) व मिल्कीपुर (26 ग्राम)) की कुल प्रस्तावित भूमि 39.94 हेक्टेयर व सरकारी भूमि कुल 10.36 हेक्टेयर के अधिग्रहण एवं पुर्नग्रहण का कार्य पूरा हो चुका है।

     एन0एच0 330ए के निर्माण का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है जिसमें सड़क का 80 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण है तथा जनपद की सीमा में पड़ने वाले कुमार गंज फ्लाई ओवर (लंबाई 1560 मीटर) का 75% कार्य पूर्ण हो चुका है। रेलवे ओवर ब्रिज का भी 80% कार्य पूर्ण है तथा दो वाहन अंडर पास एवं मड़हा नदी पर ब्रिज का कार्य लगभग पूरा हो चुका है।  सभी कार्यों को निर्धारित समय अवधि 31 जुलाई 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा। सड़क का 80 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण है ।

    Post Top Ad


    Post Bottom Ad


    Blogger द्वारा संचालित.