बेनीगंज/हरदोई। बढ़ती ठंड में जरूरतमंदों को प्रधान प्रतिनिधि सोमेंद्र ने बांटे कम्बल।
बेनीगंज/हरदोई। विकासखंड कोथावां के ग्राम पंचायत रायपुर के प्रधान प्रतिनिधि सोमेंद्र कुमार की अगुआई में क्षेत्रीय लेखपाल अशोक द्वारा गांव के असहाय,गरीब, जरूरतमंदों परिवारों को कंबल वितरण किया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सोमेंद्र कुमार ने बताया तहसील प्रशासन के आदेश को ध्यान में रखते हुए कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया है जिसमें मौके पर 25 कंबल जरूरतमंदों को दिए गए हैं कंबल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे।
उन्होंने ग्राम प्रधान के साथ-साथ तहसील प्रशासन को धन्यवाद दिया है। किसी भी जरूरतमंद गरीब असहाय परिवार को ठंड से निजात दिलाने के लिए तहसील प्रशासन घर-घर कंबल वितरण करने के लिए हम पंचायत प्रधानों के माध्यम से यह पुण्य कार्य करा रहा है। 25 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित कर दिए गए हैं जल्द ही और कंबल आने पर सभी जरूरतमंदों को वितरित किए जाएंगे। सरकार सभी के हित में कार्य कर रही है हम सभी का भी दायित्व बनता है कि ग्राम पंचायत में सभी को सरकारी योजनाओं से लाभार्थियों को लाभान्वित करें। जिससे लोग खुशहाल रहे।