कन्नौज। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन ने नगर का पैदल गश्त किया।
रहीश खान\कन्नौज। देर रात कन्नौज पहुंचे अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन ने नगर का पैदल गश्त किया। एडीजी आलोक सिंह ने नगर भृमण के दौरान व्यापारियों व आमजन से बात भी की। एडीजी के साथ भृमण के दौरान आईजी कानपुर रेंज प्रशांत कुमार और कन्नौज एसपी कुँवर अनुपम सिंह भी मौजूद रहे।
देर रात कन्नौज की सदर कोतवाली के आकस्मिक निरीक्षण पर पहुंचे एडीजी आलोक सिंह ने थाना कार्यालय के अभिलेख चेक किये और शस्त्रागार , हवालात, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, आरक्षी बैरक एवं थाना परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई रखने के निर्देश दिये। विवेचनाओं तथा माल निस्तारण के साथ थाने पर उपस्थित पुलिसकर्मियों को अपने-अपने बीट क्षेत्र मे अपराधियों की जानकारी रखने व टॉप-10 अपराधियों की जमानत निरस्तीकरण एवं उन पर सतर्क निगरानी रखने को कहा। कन्नौज के सदर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त करते हुये आमजन। और व्यापारियों से वार्ता कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। आईजी ने बताया की जल्द ही जिले में मुख्य जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।