Header Ads

  • INA BREAKING NEWS

    हरदोई। पत्रकार हितों के लिए समर्पित है ग्रापए:- अतुल कपूर

    नवनीत कुमार राम जी

    ........... पत्रकार एवं पुलिस एक सिक्के के दो पहलू- सीओ शाहाबाद

    हरदोई। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन शाहबाद तहसील की बैठक गायत्री मंदिर में संपन्न हुई। पत्रकार और पुलिस सामाजिक व्यवस्था की वह धुरी है जो समय-समय पर एक दूसरे के पूरक होकर काम करते हैं। पत्रकार वह आइना है जो सामाजिक चितन के साथ समस्याओं को उजागर करता है। समन्वय एवं सामंजस्य से ही बड़ी से बड़ी समस्याओं का निस्तारण आसानी से किया जा सकता है। उक्त विचार शाहाबाद के गायत्री मंदिर में पत्रकार बैठक में सीओ शाहाबाद हेमंत उपाध्याय ने व्यक्त किए। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारों से बेहतर तालमेल रहे तो बड़ी से बड़ी घटनाओं को आसानी से राजफाश किया जा सकता है। अपराधों को रोकना उनकी पहली प्राथमिकता है। शाहबाद कोतवाल सुरेश मिश्र ने भी समाज में पत्रकारों की भूमिका को अहम बताया।

    बैठक में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन लखनऊ के मंडल अध्यक्ष अतुल कपूर, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हरदोई के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह ,संजय सिंह ,रजनीश सिंह , शाहाबाद तहसील अध्यक्ष अमरीष सक्सेना, महेंद्र सिंह राना,हर्ष राज सिंह , वरिष्ठ पत्रकार अशरफ, दिनेश प्रसाद मिश्रा, आलोक पाठक ,कमलेश त्रिवेदी ,प्रिंस गुप्ता, तरंग गुप्ता ,मोहित गुप्ता ,प्रदीप कुमार ,अनुज गुप्ता ,अखिलेश बाथम, अशोक कुमार ,सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव समेत दर्जनों पत्रकारों ने शिरकत की। बैठक में तहसील पत्रकारों ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन प्रेस कार्ड नवीनीकरण किया गया। पत्रकार बैठक का शुभारंभ पुलिस उपाधीक्षक हेमंत उपाध्याय एवं इंस्पेक्टर श सुरेश कुमार मिश्र ने दीप प्रज्वलित करके किया।

    पत्रकारों को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष श्री अतुल कपूर ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन पत्रकार हितों से कभी समझौता नहीं करता है। यह संगठन लंबे समय से पत्रकार हितों के लिए समर्पित है। यह पत्रकारों के सम्मान व अधिकार के लिए संघर्ष संगठन के बल पर ही करता है। श्री कपूर ने बताया कि आज पूरे प्रदेश में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बैनर तले लगभग द हजार सदस्य है। 26 फरवरी को लखनऊ में प्रांतीय बैठक है जिसमें प्रदेश के जिला अध्यक्ष व महामंत्री भाग लेंगे। एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पत्रकार की समस्याओं को लेकर  मिलेगा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि संगठन को और मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाकर पत्रकारिता से जुड़े लोगों को संगठन में शामिल किया जाएगा। संगठन की मजबूती से ही पत्रकारों की समस्याओं का निस्तारण संभव है। कहा कि भ्रष्टाचार के युग में ग्रामीण पत्रकारों की जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। हमें खबरों का संकलन करते समय तटस्थ रहना चाहिए, ताकि मीडिया के प्रति लोगों का विश्वास कायम रहे। शाहबाद तहसील अध्यक्ष अमरीष सक्सेना ने कहा किअच्छे पत्रकारिता सिद्धांतों का पालन करें। आप जो भी प्रकाशित करते हैं, उसमें पूरी तरह, निष्पक्ष और सटीक रहें, अपने स्रोतों और उद्धरणों को ध्यान से देखें, संभव हो बातचीत को सहमति के साथ रिकॉर्ड करें और वाक्यांशों को इस तरह से न बनाएं कि अर्थ का अनर्थ हो जाये। इसके अलावा, साक्षात्कार के विषय को अक्षरशः ज्यो का त्यों ही प्रस्तुत करे। साक्षात्कार की रिकॉर्डिंग या फोन कॉल सुरक्षित रखे और विश्वसनीय स्रोतों का उपयोग करें। केवल वही लिखें जिसके आपके पास प्रमाण हों, कहे गए शब्दों के उपयोग की अनुमति प्राप्त करें और अपने तथ्यों को अच्छे से जांच लें। केवल विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी लें। 

    संजय सिंह ने कहा कि पत्रकारिता अब भी स्थापित है। यू-टर्न हुआ है तो पत्रकारों और संबंधों का। पत्रकारों में विचारों को लेकर मतभेद होना चाहिए, लेकिन उनके बीच मनभेद नहीं होना चाहिए। पत्रकारों के हित में एकजुट होकर लड़ाई लड़ने की जरूरत है। पत्रकार माना जाना और पत्रकार बने रहना आज के दौर में सबसे बड़ी चुनौती है।  हमें समाज में हो रहे गलत कार्यों के खिलाफ आवाज उठानी जारी रखनी चाहिए। पत्रकार अशरफ अली ने कहा कि पत्रकारिता की चुनौती बढ़ गई है। पत्रकारिता में सामाजिक चुनौती बढ़ी है। इस समय स्वतंत्र पत्रकारिता को गम्भीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। पत्रकारिता के माध्यम से जीविका चलाने में मुश्किलें हो रही हैं। रजनीश सिंह ने कहा कि  एक अच्छे पत्रकार में मनोवैज्ञानिक, वकील, कुशल लेखक, वक्ता और गुप्तचर के गुणों का समावेश होना चाहिए। तभी वह एक घटना में समाचार का बोध कर उसे जनता के समक्ष ला पाता है। इसके अतिरिक्त उसे दूरदर्शी भी होना चाहिए, तभी वह यह समझ पाएगा कि किस खबर का लोगों, समाज और देश पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

    Post Top Ad


    Post Bottom Ad


    Blogger द्वारा संचालित.