पिहानी। चार पर लगाया गुंडा एक्ट, एडिशनल एसपी दुर्गेश कुमार सिंह के निर्देश पर हुई कार्रवाई।
नवनीत कुमार राम जी
........ एडिशनल एसपी ने कोतवाली पिहानी में बन रही पुलिस कर्मियों की बैरक का भी निरीक्षण किया
पिहानी। एडिशनल एसपी दुर्गेश कुमार सिंह ,कोतवाल बेनी माधव त्रिपाठी, अतिरिक्त कोतवाल पीपी सिंह ,कस्बा इंचार्ज रजनीश त्रिपाठी ,उपनिरीक्षक मोहम्मद अजीम ,उप निरीक्षक अनिल सिंह, उप निरीक्षक रामलाल, हेड कांस्टेबल विनोद त्रिपाठी ,हेड कांस्टेबल पवन सिंह समेत कई पुलिसकर्मियों ने कस्बे में पैदल गस्त किया ।इसके साथ ही एडिशनल एसपी ने हलका इंचार्जों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी हिस्ट्रीशीटरों पर कड़ी नजर रखी जाए। अगर यह जरा भी गड़बड़ी करने की कोशिश करते हैं तो इनके खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए।
- तीन मुकदमें हैं तो रहेगी पुलिस की तीखी नजर:- एडिशनल एसपी दुर्गेश कुमार सिंह
- शांति बनाए रखना ही हमारा लक्ष्य:- एडिशनल एसपी दुर्गेश कुमार सिंह
एडिशनल एसपी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना ही हमारा लक्ष्य है। इसके लिए अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है। आमजनों की सुरक्षा के साथ किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।