लखीमपुर खीरी। बुजुर्गो को मिले कम्बल, खिल उठे चेहरे, वृद्धा आश्रम में एडीजे व तहसीलदार बांटे कम्बल।
शाहनवाज गौरी\लखीमपुर खीरी। सर्दी का सितम देखते हुए प्रशासन ने लखीमपुर के वृद्धा आश्रम में कम्बल वितरित किए,कंबल पाकर वृद्धजनों के चेहरे खिल उठे। विधिक प्राधिकरण के सचिव एडीजेदीपेन्द्र कुमार सिंह व सदर तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह ने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों को कम्बल वित्रीर्ट किए। वृद्धजनों को कम्बल मिलने पर उनके चेहरे पर खुशी झलकने लगी। आश्रम में रह रहे 70 वृद्धजनों को कम्बल दिए। तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह ने सूची बनाकर आश्रम को 70 कम्बल उपलब्ध कराए। कम्बल वितरण के मौके पर एडीजे दीपेन्द्र कुमार सिंह ने बुजुगों से उनके खानपान व स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। बुजुर्ग दिनेश कुमार ने खांसी की समस्या बताई इलाज के लिए गुहार लगाई।
आश्रम में रह रहे बुजुर्गो ने बताया कि समय समय पर समाजकल्याण अधिकारी आश्रम पर आते हैं उन्हें समस्याओ से अवगत भी कराया जाता है लेकिन समस्या का हल नही हो पाता है। एडीजे दीपेन्द्र कुमार सिंह प्राधिकरण के सचिव बनने के बाद से वृद्धा आश्रम पर लगातार निरीक्षण कर वृद्धा आश्रम में रह रहे बुजुर्ग महिला व पुरुषों को उनकी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। शनिवार को कम्बल वितरण के दौरान आश्रम में रहने वाले वृद्धजनों ने आशा जताई कि जज साहब उनकी भलाई के लिए काम कर रहे हैं । एडीजे दीपेन्द्र कुमार सिंह ने कहा बेसहारा बुजुर्ग जो आश्रम में रहकर जीवन व्यतीत कर रहे हैं उन्हें शासन स्तर से हर सुविधा मिलनी चाहिए, । संस्था के कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी संस्था व सरकारी विभाग से मदद आती है वह सब बुजुर्गो को मिलनी चाहिए, एडीजे कहा कि जल्द ही आश्रम में मेडिकल कैम्प लगाकर इलाज कराया जाएगा। तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह ने कहा कि शासन स्तर की दी जाने वाली सुविधा दी जाएगी। बुजुर्गो की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।इस मौके पर, अधिवक्ता मो0 सईद खान प्राधिकरण लिपिक अजीत कुमार मौजूद रहे।