कानपुर। आस्थाई गौवंश आश्रय स्थल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।
इब्ने हसन ज़ैदी\कानपुर। जिलाधिकारी विशाख जी0 ने कल्याणपुर विकासखंड के अंतर्गत धरमंगदपुर ग्राम पंचायत में निर्माणधीन आस्थाई गौवंश आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल का निर्माण धीमी गति से चल रहा है। इस पर रोष व्यक्त करते हुए उन्होंने निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव को निर्माण कार्य समय से पूर्ण न कराए जाने के दृष्टिगत जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ग्राम प्रधान, हरमंगदपुर को नोटिस निर्गत की जाए एवं सचिव के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
और साथ ही सहायक विकास अधिकारी(पंचायत), कल्याणपुर यह सुनिश्चित करें कि निर्माणाधीन गौवंश आश्रय स्थल के शेष कार्य को 03 दिवस के अंदर पूर्ण कराकर प्रत्येक दशा में गौशाला संचालित हो। गौवंश आश्रय स्थल के निर्माण कार्य को समयबद्ध रूप में पूर्ण कराकर संचालित न किए जाने की दशा में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं खंड विकास अधिकारी, कल्याणपुर को शिथिल पर्यवेक्षण का जिम्मेदार मानते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सुधीर कुमार, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, तहसीलदार सदर आदि अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।