सासनी\हाथरस। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार ने बांटी खिचडी।
सासनी\हाथरस। आगरा अलीगढ राजमार्ग स्थित गांधी आश्रम खादी भंडार पर खिचडी सहभोज का अयोजन किया गया। जिसमें सैकडों लोगों ने सहभाग कर प्रसादी ग्रहण की।
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार ऐसोसियेशन पदाधिकारियों ने जूनियर हाईस्कूल के सामने बने गांधी आश्रम खादी भंडार पर खिचडी सहभोज का अयोजन किया। जिसमें राह चलते लोगों एवं आस-पास के दुकानदारों को खिचडी प्रसाद वितरण किया। कार्रक्रम में डा. एस खान ने कहा कि हमारा देश धर्मनिर्पेक्ष देश है। साथ ही एकता और भाईचारा की मिसाल हमारे देश से ही मिलती है। हम सभी को एक दूसरे के त्यौहारों को मिलकर मनाना चाहिए। और त्योहारों पर विभिन्न प्रकार से आयोजन कर मजलूमों की सहायता करते रहना चाहिए। इस दौरान नीरज अग्रवाल, योगेश त्रिवेदी, रामचरन बघेल, जेएस खान, अमित राना, नमो कुमार प्रदीप भारती, प्रीति उपाध्याय, दयाशंकर, कासिम भाई, नरेन्द्र शर्मा, विकास सिंह, अजय दिवाकर, अजय कुमार गौरव शर्मा, मुईनुज्जमा आदि मौजूद थे।