कन्नौज। सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव आज कन्नौज के मां फूलमती देवी मंदिर पहुंचे।
रहीश खान\कन्नौज। सपा सुप्रीमों व पूर्व सीएम अखिलेश यादव आज कन्नौज के मां फूलमती देवी मंदिर पहुंचे। यहां। उन्होने माता रानी के दर्शन किये और सहभोज किया। माता के दर्शन के बाद पत्रकारों से बात करते हुये उंन्होने कहा कि आज लम्बे समय बाद सिद्धपीठ माता। के ददर्शन करने का सौभाग्य मिला। हमारी माता से कामना है कि देश और प्रदेश में सौहार्द बना रहे।
बिजली कम्पनियों के रेट बढ़ने के सवाल पर उन्होने सरकार पर हमला करते हुये कहा की सरकार को सरकार न मानिये, बड़े बड़े उद्योगपतियों के संगठन की सहयोगी संस्था मानिये। ये बड़े लोगों की सरकार है, गरीबों की सरकार नही है। एनएलसी चुनाव पर कहा की सपा के एमएलसी प्रत्याशी भाजपा से पहले घोषित हो चुके हैं। ट्विटर वार पर भाजपा पर कटाक्ष करते हुये कहा की भाजपा को हिंदी दिवस पर डेमोक्रेटिक हो जाना चाहिए। भाजपा को किसी के पीछे खड़े होकर वार करने की जरूरत नही होना चाहिए। उन्हें शिखंडियो की जरूरत नही होना चाहिये। डीजीपी ऑफिस की चाय वाले बयान पर अखिलेश यादव ने कहा की पुलिस पर भरोसा नही। बलवंत सिंह की जान ले ली, गजियाबाद में में ऑटो ड्राइवर की जान ली। कन्नौज के छिबरामऊ में हुई अरुण शाक्य की हत्या के लिये अखिलेश यादव ने प्रशासन को दोषी ठहराया। कहा सरकार बनने पर दोषी अफसरों की जांच कर कार्यवाही होगी। अखिलेश यादव मंदिर में दर्शन के बाद मशहूर इतर निर्माता की मौत पर सांत्वना देने पहुंचे। यहां उन्होने मृतक के परिवार से मिल शोक संवेदना व्यक्त की।
अखिलेश यादव (पूर्व सीएम उत्तर प्रदेश)