देवबंद। रंजिशन मारपीट में युवक घायल, रिपोर्ट दर्ज।
..........तीन लोगों को किया नामजद, एक को गिरफ्तार किया
शिबली इकबाल\देवबंद। कोतवाली क्षेत्र के गांव जडौदा जट्ट में रंजिश के चलते तीन लोगों ने एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसे परिजनों ने उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
![]() |
जडौदा जटट में हुई मारपीट में घायल युवक |
जडौदा जट्ट गांव निवासी सुभाष सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि पडोस में रहने वाला सुधीर उससे रंजिश रखते हैं। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते सुधीर अपने साथी विकास और आनंद के साथ उसके घर में घुस गया तथा गाली गलौज करने लगा।जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।जिसमें वह घायल हो गया।
![]() |
जडौदा जटट में हुई मारपीट में घायल युवक |
पुलिस ने सुभाष के तहरीर पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए सुधीर को गिरफ्तार किया है। जिसे जेल भेज दिया गया है।