Header Ads

  • INA BREAKING NEWS

    कानपुर। लेखपाल के खिलाफ ग्राम प्रधानों ने खोला मोर्चा।

    इब्ने हसन ज़ैदी\कानपुर। लेखपालों की मनमानी भरी कार्यशैली से परेशान विधनू विकासखंड के अंतर्गत आने वाले कई गांवों के प्रधानों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। लेखपालों की मनमानी न रुकने से मंगलवार को करीब दस प्रधान जिलाधिकारी कार्यालय इस्तीफा देने पहुंच गए। विधनू विकास खंड के अफजलपुर गांव के प्रधान राहुल चौबे ने बताया कि सरकारी तंत्र के जो चयनित लेखपाल हैं वो प्रधानों की समस्याएं नहीं सुनते है। 

    उनका आरोप था की अगर कोई ग्रामीण उनको अपनी समस्या के लिए फोन करता है तो उसका फोन तक रिसीव नहीं किया जाता है। लेखपालों पर यह भी आरोप लगाया गया कि वो बिना पैसो के कोई काम नहीं करते है। राहुल का कहना था की अगर प्रधानों की सुनवाई नहीं हुई  तो धरना प्रदर्शन और आमरण अनशन तक करने को तैयार है। लेखपालों से पीड़ित ग्राम प्रधानों ने एसीएम-7 राजीव उपाध्याय को ग्रामीणों और अपनी समस्या से अवगत कराया। एसीएम-7 का कहना था की विधनू विकास खंड के प्रधानों को लेखपाल से शिकायत है। उनका कहना था कि प्रधानों की समस्याओं को सूना गया है, जल्द ही इनकी समस्या का निस्तारण किया जाएगा। 

    Post Top Ad


    Post Bottom Ad


    Blogger द्वारा संचालित.